Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ के इन सीन पर चली सेंसर की कैंची, जानिए कितनी लंबी बनी फिल्म

Table of Content

Housefull 5: ‘हाउसफुल’ अपनी पांचवीं कड़ी के साथ एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बार फिल्म में कुछ ऐसा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। जी हां, यह फिल्म दो अलग-अलग अंत के साथ रिलीज होगी। दोनों वर्जन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने हरी झंडी दे दी है।

Housefull 5: मस्ती से भरपूर ‘हाउसफुल’ 5 का ‘फुगड़ी डांस’ गाना हुआ रिलीज

सीबीएफसी ने किए छोटे-मोटे बदलाव

28 मई को सीबीएफसी ने Housefull 5 के दोनों वर्जन—हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया। हालांकि, इसके लिए कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। डायलॉग में कुछ बदलाव किए गए हैं। फिल्म से ‘आइटम’ और ‘ह**’ जैसे शब्दों को हटाकर उनके विकल्प इस्तेमाल किए गए। निकाल दूंगी और अपने से शुरू होने वाला एक डायलॉग बदला गया है। साथ ही, फिल्म के 1 घंटे 53 मिनट पर एक डायलॉग को पूरी तरह हटा दिया गया है।

Housefull 5 के ट्रेलर ने दिया हंसी का फुल डोज, जानिए फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

कितनी लंबी बनी फिल्म?

Housefull 5 के विजुअल में भी कुछ बदलाव हुए हैं। हाउसफुल 5 के तीन दृश्यों में कटौती की गई है। एक ‘शैंपेन कमिंग’ शॉट को छोटा किया गया, दो हाव-भाव वाले दृश्य हटाए गए हैं और एक ‘संवेदनशील’ दृश्य को 2 सेकंड कम किया गया है। कुल मिलाकर 11 सेकंड की कटौती के बाद दोनों वर्जन को मंजूरी मिल गई। दोनों फिल्मों की अवधि एक समान है। यानी दोनों फिल्में 2 घंटे, 45 मिनट और 48 सेकंड लंबी बनी है।

Housefull 5 ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार का मजाकिया अंदाज, नरगिस फाखरी के साथ प्रैंक का वीडियो वायरल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...