Happy Birthday Suriya: सूर्या 44 का दमदार टीजर जारी, जन्मदिन पर मिली फैंस को सौगात

Table of Content

तमिल सुपरस्टार Suriya अपनी पैन इंडिया एक्शन फिल्म कंगुवा के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं। सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। मेकर्स इस फिल्म को 10 अक्तूबर को रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Bad Newz Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बैड न्यूज ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Suriya 44 की खास झलक आई सामने
Suriya
यूट्यूब ग्रैब

इस फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह है। इस फिल्म के अलावा वह कार्तिक सुब्बाराव की फिल्म में भी काम कर रहे हैं। आज यानी 23 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी Suriya 44 (अस्थाई नाम) की झलक निर्माताओं ने साझा की है। इस फिल्म के टीजर के जरिए मेकर्स ने फैंस को बड़ी सौगात दी है।

सुपरस्टार का दिखा दमदार अंदाज

यह फिल्म हाल ही में फ्लोर पर आई है। एक मिनट 37 सेकंड के इस टीजर में सूर्या को एक खूंखार गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है जो किसी को मारने के बाद एक खतरनाक मुस्कान के साथ नजर आते हैं। इस टीजर में Suriya के चेहरे को खून से लथपथ देखा जा सकता है। फिल्म की पहली झलक में वह काले रंग की पोशाक में शानदार दिख रहे हैं।

पूजा हेगड़े भी आएंगी नजर

कुछ ही समय में यह टीजर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सूर्या और ज्योतिका 2डी एंटरटेनमेंट और स्टोन बेंच फिल्म्स के बैनर तले सूर्या 44 का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म को संतोष नारायणन ने अपनी धुनों से सजाया है।

Bad Newz: वामिका गब्बी को पसंद आई बैड न्यूज, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...