Bad Newz Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बैड न्यूज ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Table of Content

Bad Newz Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी अहम भूमिकाओं में हैं। 19 जुलाई को इस फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दी। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

Bad Newz Box Office Collection Day 2: ‘बैड न्यूज’ की दूसरे दिन छप्परफाड़ कमाई, जानें कुल कलेक्शन

Box Office Collection Day 1
Bad Newz Box Office Collection
इंस्टाग्राम@vickykaushal09

फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। समीक्षकों के साथ फिल्म की सराहना दर्शक भी कर रहे हैं। पहले दिन यह फिल्म लोगों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 8.3 करोड़ रुपये से अपनी शानदार शुरुआत की।

Box Office Collection Day 2

वहीं, लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब Bad Newz Box Office Collection में दूसरे दिन अच्छा उछाल नजर आया। शनिवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Box Office Collection Day 3

ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन Bad Newz Box Office Collection 11 करोड़ रुपये रहा है, इसके साथ ही तीन दिन में फिल्म का कुल कारोबार 29.55 करोड़ रुपये हो गया है। चौथे दिन फिल्म की असली परीक्षा है। मंडे टेस्ट में पास होने के बाद फिल्म के हिट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

सरफिरा-इंडियन 2 से आगे निकली बैड न्यूज

बता दें कि फिल्म का मुकाबला कमल हासन की इंडियन 2 और अक्षय कुमार की सरफिरा से था, लेकिन इन दोनों ही फिल्मों को बैड न्यूज ने काफी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में हेटेरोपैटर्नल सुपरफीकंडेशन का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। इस अवधारणा के मुताबिक जुड़वां बच्चे एक ही मां से पैदा होते हैं, लेकिन उनके बायोलॉजिकल पिता अलग-अलग होते हैं।

Ranveer Singh Yami Gautam: पर्दे पर कमाल दिखाएगी रणवीर-यामी की जोड़ी, इस फिल्म के लिए आए साथ

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...