Dino Morea: हाउसफुल 5 के अभिनेता डिनो मोरिया के घर ईडी की छापेमारी, 65 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

Table of Content

Dino Morea: मुंबई और केरल में शुक्रवार 6 जून 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई। ईडी ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहायक इंजीनियर प्रशांत रामुगड़े और कई ठेकेदारों के घरों और दफ्तरों पर तलाशी ली। यह जांच मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत चल रही है।

Dino Morea: 65 करोड़ के घोटाले में क्यों हुई डिनो मोरिया से पूछताछ? यहां जानें पूरा मामला

जांच के घेरे में डिनो?

Dino Morea शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। ईडी अब छापेमारी के दौरान जब्त किए गए वित्तीय दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है, ताकि अवैध धन के लेन-देन का पता लगाया जा सके। Dino Morea का नाम इस मामले में तब सामने आया जब जांच में उनके और एक मुख्य आरोपी केतन कदम के बीच फोन पर बातचीत और वित्तीय लेन-देन के सबूत मिले।

क्या है मीठी नदी घोटाला?

मीठी नदी मुंबई से होकर अरब सागर में जाती है। यह शहर की बाढ़ रोकथाम के लिए अहम जल निकासी चैनल है। इस नदी की सफाई और डिसिल्टिंग के लिए बीएमसी ने बड़े ठेके दिए थे, लेकिन 2007 से 2021 के बीच इन कार्यों में भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने मई में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें बीएमसी अधिकारी और ठेकेदार शामिल हैं। जांच में पता चला कि नदी की सफाई का काम या तो हुआ ही नहीं या अधूरा हुआ, लेकिन इसके लिए फर्जी बिल बनाकर 65.54 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हड़प ली गई।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...