Dhurandhar X Review: दर्शकों को कैसी लगी ‘धुरंधर’? जनता की नजर में पास हुई या फेल?

Table of Content

Dhurandhar X Review: लंबे इतजार के बाद ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की है। यह फिल्म साढ़े तीन घंटे से थोड़ी लंबी है। ऐसे में लोगों के मन में बस एक ही सवाल है कि यह फिल्म आखिरकार कैसी है। फिल्म को देखने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है।

Dhurandhar Box Office Day 1 Prediction: पहले दिन कितना कमा सकती है ‘धुरंधर’, यहां जानें सबकुछ

धुरंधर को देखकर यूजर्स ने क्या कहा? (Dhurandhar X Review)

इस फिल्म को देखने के बाद फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “यह पूरा रिव्यू नहीं है। अब तक का सफ़र जबरदस्त! शार्प एडिटिंग, आइकॉनिक म्यूजिक, दमदार किरदार, रॉ इंटेंसिटी और धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक…।रणवीर सिंह एक मिशन पर हैं, और अर्जुन रामपालl व अक्षय खन्ना ने दोनों ने जबरदस्त एंट्री मारी है…।

Dhurandhar के लिए ‘किंग’ के निर्देशन ने एडवांस में बुक कर लिया टिकट, रणवीर सिंह ने कहा शुक्रिया

एक हाई-वोल्टेज देशभक्ति से भरी एक्शन ड्रामा फिल्म, जो दिल पर सीधा असर करती है। रणवीर सिंह ने अपने करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक दी है। भावनाएं, तीखापन और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन… सब कमाल है। फिल्म का मजबूत बैकग्राउंड म्यूजिक, जबरदस्त मास मोमेंट्स और टाइट स्टोरीटेलिंग इसे खास बनाती है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने ऑस्ट्रेलिया में फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा और कहना पड़ेगा कि यह एक दमदार, एक्शन से भरपूर थिएट्रिकल अनुभव है। धुरंधर एक हाई-एड्रेनालिन देशभक्ति एक्शन ड्रामा है, जो दर्शकों पर सीधे असर करती है। रणवीर सिंह ने सुपर स्पाई के किरदार में अपने करियर की सबसे इमोशनल और ग़ज़ब की परफॉर्मेंस दी है। हर सीन में उनकी अल्फ़ा एनर्जी महसूस होती है। फिल्म का एक्शन बिल्कुल रॉ है और कई सीन्स में सचमुच रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

विलेन किरदार बेहद खतरनाक और प्रभावी हैं, जिसका श्रेय जाता है शानदार एक्टिंग को…खासकर अक्षय खन्ना पूरी तरह शानदार हैं। निर्देशक आदित्य धर की इमोशन से जुड़ी हुई स्टाइल फिल्म को और ऊंचा उठा देती है। वहीं संजय दत्त अपनी पर्सनैलिटी से स्क्रीन पर छा जाते हैं, अर्जुन रामपाल शार्प और यादगार सीन्स के साथ प्रभावित करते हैं और आर माधवन शांत लेकिन बेहद मजबूत परफॉर्मेंस देते हैं। कुल मिलाकर, धुरंधर एक सुपरहिट, आउट ऑफ द वर्ल्ड और मस्ट वॉच थिएट्रिकल फिल्म है। और यकीन मानिए, 2026 में आने वाला इसका दूसरा हिस्सा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगा।

Dhurandhar की रिलीज से पहले यामी गौतम ने ‘ब्लैकमेल ट्रेंड’ पर खुलकर बोला, ऋतिक रोशन ने भी दिया साथ

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...