Dhurandhar 2 Controversy: फिल्ममेकर राजीव राय अब नहीं दे सकेंगे मीडिया में बयान, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई लगाम

बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल’ (ओये ओये) को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को फिल्म निर्माता राजीव राय के उस आश्वास को रिकॉर्ड किया। इसमें उन्होंने कहा है कि जब तक इस मामले में मध्यस्थता प्रक्रिया चल रही है तब तक वह मीडिया में इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। जस्टिस तुषार राव गेडेला ने स्पष्ट किया कि जब कोई मामला अदालत में हो तो सार्वजनिक बयानबाजी से परहेज करना चाहिए।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

यह पूरी कार्यवाही सुपर कैसेट्स द्वारा दायर एक अर्जी के बाद शुरू हुई। कंपनी की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अखिल सिबल ने दलील दी कि राजीव राय लगातार मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं और ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स को ‘चोर’ बुला रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब मामला कोर्ट में लंबित है और मध्यस्थता के लिए भेजा जा चुका है तब इस तरह की बयानबाजी फिल्म की साख को नुकसान पहुंचा रही है। कोर्ट ने भी इस बात पर सहमति जताई कि एक पक्षकार साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया और समानांतर मीडिया ट्रायल नहीं चला सकता। जस्टिस गेडेला ने कहा कि मध्यस्थता प्रक्रिया को पटरी से उतरने से बचाने के लिए इस तरह का संयम जरूरी है।

‘तिरछी टोपीवाले’ की धुन पर घमासान

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ था जब त्रिमूर्ति फिल्म्स (राजीव राय की कंपनी) ने आरोप लगाया कि ‘धुरंधर 2’ के गाने में 1989 की मशहूर फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ की मूल धुन का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने इन आरोपों को खारिज किया है। पिछले हफ्ते ही कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से मामला सुलझाने के लिए मेडिएशन सेंटर भेजा था। राजीव राय की वकील स्वाति सुकुमार ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट ने ये बातें पीड़ा में कही थीं, लेकिन अब वह मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान इस विषय पर चुप रहने के लिए तैयार हैं।

अगली सुनवाई तक बरकरार रहेगी चुप्पी

अदालत ने साफ कर दिया है कि यह आश्वासन अगली सुनवाई तक जारी रहेगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने फिलहाल मामले के मेरिट्स (गुण-दोष) पर कोई राय व्यक्त नहीं की है। इस मामले में जियो स्टूडियोज और आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस ‘B62’ का भी पक्ष रखा गया। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मध्यस्थता के जरिए क्या यह ‘ओये ओये’ विवाद सुलझ पाता है या फिर यह कानूनी लड़ाई और लंबी खिंचेगी। फिलहाल, कोर्ट के इस आदेश के बाद अब फिल्म से जुड़े विवादों पर कम से कम आधिकारिक तौर पर बयानबाजी रुक जाएगी।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

‘सैयारा’ की सुपरहिट टीम फिर साथ, मोहित सूरी और अहान पांडे एक और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के लिए तैयार

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सैयारा’ की सुपरहिट टीम फिर साथ, मोहित सूरी और अहान पांडे एक और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के लिए तैयार

‘सैयारा’ की सुपरहिट टीम फिर साथ, मोहित सूरी और अहान पांडे एक और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के लिए तैयार

राम चरण की ‘पेद्दी’ अब जून में देगी दस्तक, मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान

राम चरण की ‘पेद्दी’ अब जून में देगी दस्तक, मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान

भारतीय स्ट्रीमिंग जगत में बड़ी क्रांति, जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुआ एचबीओ मैक्स, अब एक ही जगह मिलेगा वर्ल्ड क्लास कंटेंट

भारतीय स्ट्रीमिंग जगत में बड़ी क्रांति, जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुआ एचबीओ मैक्स, अब एक ही जगह मिलेगा वर्ल्ड क्लास कंटेंट

ओटीटी पर अन्याय के खिलाफ तापसी पन्नू की दहाड़, ZEE5 पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘अस्सी’

ओटीटी पर अन्याय के खिलाफ तापसी पन्नू की दहाड़, ZEE5 पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘अस्सी’

Dhurandhar 2 Controversy: फिल्ममेकर राजीव राय अब नहीं दे सकेंगे मीडिया में बयान, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई लगाम

Dhurandhar 2 Controversy: फिल्ममेकर राजीव राय अब नहीं दे सकेंगे मीडिया में बयान, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई लगाम

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का नया धमाल, अरविन्द अडिगा की ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ में निभाएंगे मुख्य भूमिका

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का नया धमाल, अरविन्द अडिगा की ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ में निभाएंगे मुख्य भूमिका