Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का नया धमाल, अरविन्द अडिगा की ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ में निभाएंगे मुख्य भूमिका

Table of Content

भारतीय सिनेमा के सबसे मंझे हुए कलाकारों में शुमार मनोज बाजपेयी एक बार फिर एक बेहद संवेदनशील और पावरफुल प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं। खबर है कि वह बुकर प्राइज विजेता लेखक अरविन्द अडिगा के मशहूर उपन्यास ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ के स्क्रीन अडेप्टेशन में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता राणा दग्गुबाती करने जा रहे हैं। वहीं, निर्देशन की कमान बेन रेखी संभालेंगे।

एक अपार्टमेंट और आत्मसम्मान की अनोखी लड़ाई

यह फिल्म एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) स्कूल शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है जो मुंबई के एक पुराने अपार्टमेंट में रहता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब एक बड़ा रियल एस्टेट डेवलपर उस पूरी इमारत को पुनर्विकास के लिए खरीदना चाहता है। जहां बिल्डिंग के बाकी सभी निवासी भारी भरकम रकम के लालच में अपने घर बेचने को तैयार हो जाते हैं। वहीं, यह शिक्षक (मनोज बाजपेयी) अपना फ्लैट बेचने से साफ इनकार कर देता है। यह फिल्म शहरी विकास, लालच और एक अकेले आदमी के अपने घर के प्रति जुड़ाव की एक भावुक और रोमांचक जंग को पर्दे पर दिखाएगी।

स्टारकस्ट होगी दमदार

फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ वर्सेटाइल अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। अरविन्द अडिगा के उपन्यासों का स्क्रीन के साथ पुराना और सफल नाता रहा है। इससे पहले उनके उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘सिलेक्शन डे’ को भी पर्दे पर उतारा जा चुका है। दोनों को ही वैश्विक स्तर पर काफी सराहना मिली थी। ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ के जरिए एक बार फिर उनकी गहरी और यथार्थवादी कहानी को सिनेमाई रूप दिया जा रहा है।

शूटिंग और रिलीज की तैयारी पर चल रहा काम

निर्माता राणा दग्गुबाती और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है। जानकारी के अनुसार फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम अंतिम चरण में है और इस साल की दूसरी छमाही में इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। बेन रेखी अपनी संजीदा फिल्म मेकिंग के लिए जाने जाते हैं। इस कहानी के जरिए मुंबई के शहरी जीवन के उन कड़वे सच को उजागर करने की तैयारी में हैं जो अक्सर चमक-धमक के पीछे छिपे रह जाते हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...