Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: इतिहास रचने से एक कदम दूर धुरंधर 2, आज छू लेगी 1100 करोड़ का आंकड़ा

Table of Content

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29: बॉक्स ऑफिस पर पिछले करीब एक महीने से तहलका मचा रही फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब अपने उस सबसे बड़े ऐतिहासिक पल के करीब पहुंच गई है। इसका इंतजार ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस बेसब्री से कर रहे थे। रणबीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ इस कदर मजबूत रखी है कि चौथे हफ्ते के खत्म होने के बाद भी इसकी कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित क्लब ‘1100 करोड़ी क्लब’ के मुहाने पर खड़ी है।

‘सैयारा’ की सुपरहिट टीम फिर साथ, मोहित सूरी और अहान पांडे एक और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के लिए तैयार

29वें दिन की कैसी रही शुरुआत? (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 29)

रिलीज के 29वें दिन फिल्म के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने आज 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, यह आंकड़ा सुनने में छोटा लग सकता है, लेकिन किसी फिल्म के लिए पांचवें हफ्ते की शुरुआत में ऐसी ओपनिंग लेना भी बड़ी बात मानी जाती है।

राम चरण की ‘पेद्दी’ अब जून में देगी दस्तक, मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान

आज रात बॉक्स ऑफिस पर मनेगा जश्न

ताजा आंकड़ों को जोड़ने के बाद ‘धुरंधर 2’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1101.97  करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...