Dhurandhar पर Dhruv Rathee का हमला, Aditya Dhar पर लगाए गंभीर आरोप

Table of Content

Dhruv Rathee Slams Dhurandhar: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिर्फ 16 दिनों में यह 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो गई है। लेकिन इसी बीच पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने एक वीडियो जारी करके फिल्म पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे ‘सबटल प्रोपेगैंडा’ करार दिया। ध्रुव ने कहा कि फैक्ट और फिक्शन को मिलाकर दर्शकों को गुमराह किया जा रहा है।

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 3: ‘अवतार 3’ ने रविवार को धुरंधर के सामने टेके घुटने, जानें कमाई

ध्रुव राठी ने धुरंधर पर साधा निशाना (Dhruv Rathee Slams Dhurandhar)

Dhruv Rathee ने अपने वीडियो में सवाल उठाया कि फिल्म में असली घटनाओं को ड्रामे के साथ मिलाया गया है, जिससे दर्शक सच और झूठ का फर्क नहीं समझ पाते। वीडियो में उन्होंने कहा, “अब सवाल यह है कि क्या सच है और क्या झूठ? दर्शक बता नहीं पाते। फिल्म में डूबे हुए लोग सवाल भी नहीं करते। इसी वजह से यह उनके लिए गॉस्पेल ट्रुथ बन जाता है।” ध्रुव का मानना है कि हालिया इतिहास को गलत तरीके से पेश करने से लोगों की सोच प्रभावित हो सकती है।फिल्म में हिंसा के सीनों पर भी ध्रुव ने कड़ी आपत्ति जताई। अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक क्रूर अपराधी था, जो ड्रग्स, हथियार, फिरौती, किडनैपिंग और हत्या में लिप्त था। यहां तक कि उसने अपनी मां को भी मार डाला। लेकिन फिल्म में उसे कूल लुक, स्टाइलिश अंदाज और डांस मूव्स के साथ ग्लोरिफाई किया गया है। ध्रुव ने पूछा, “क्या ऐसे आतंकियों को इस तरह स्टाइलिश बनाना ठीक है?”

Dhurandhar Box Office Collection Day 17: ‘धुरंधर’ ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया हड़कंप, जानें कुल कमाई

धुरंधर से ही इन फिल्मों की तुलना

Dhruv Rathee ने फिल्म की तुलना अन्य फिल्मों से की। वह बोले कि ‘धुरंधर’ में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी गैंगस्टर स्टोरी को पाकिस्तान में शिफ्ट किया गया, ‘एनिमल’ लेवल की हिंसा डाली गई और ऊपर से पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा छिड़का गया है। फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारी पर बोलते हुए ध्रुव ने कहा कि आर्ट लोगों को संवेदनशील बनाना चाहिए, लेकिन आदित्य धर जैसे डायरेक्टर्स उन्हें डिसेंसिटाइज कर रहे हैं। वह देश का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर सच में पैट्रियॉटिक फिल्में देखनी हैं तो ‘प्रहार’, ‘बॉर्डर’, ‘सरफरोश’, ‘सैम बहादुर’, ‘स्वदेश’, ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्में हैं।

Munawar Faruqui ने Elvish Yadav को बताया भाई, बोले- हम एक प्लेट में खाना खाते थे

वीडियो पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

ध्रुव ने ऋतिक रोशन का भी हवाला दिया, जो फिल्म की स्टोरीटेलिंग की तारीफ कर रहे थे लेकिन पॉलिटिक्स से सहमत नहीं थे। ध्रुव ने कहा कि चाहे कितनी भी अच्छी बनी हो, प्रोपेगैंडा तो प्रोपेगैंडा ही है।यह वीडियो ध्रुव के ट्रेलर पर पुरानी क्रिटिसिज्म के बाद आया है, जहां उन्होंने हिंसा को एक्सट्रीमिस्ट कंटेंट से कंपेयर किया था। ध्रुव के वीडियो पर ज्यादातर रिएक्शन नेगेटिव हैं। लोग कह रहे हैं कि यह अनफेयर क्रिटिसिज्म है।

Elvish Yadav ने NGO स्कैम के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कहा- मैं मदद के लिए पैसे नहीं लेता

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...