Deadpool and Wolverine ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई

Table of Content

हॉलीवुड फिल्म Deadpool and Wolverine भारत में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि जब फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई तो फिल्म के टिकट बुक करने के लिए लोग उमड़ पड़े।

यह भी पढ़ें- Deadpool and Wolverine की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन हुई इतनी कमाई

दूसरे दिन भी Deadpool and Wolverine का धमाल जारी
Deadpool and Wolverine
यूट्यूब

Deadpool and Wolverine में अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। मार्वल की इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। पहले दिन के धमाके बाद दूसरे भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 19.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Ajith Kumar – Prashanth Neel: प्रशांत नील की 2 फिल्मों से तहलका मचाएंगे अजित कुमार!

Deadpool and Wolverine ने पहले दिन की थी जबर्दस्त कमाई
Deadpool and Wolverine
यूट्यूब

इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म ने तहलका मचा दिया था। 26 जुलाई को रिलीज हुई Deadpool and Wolverine ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने अंग्रेजी भाषा में 10.9 करोड़, हिंदी में 8.1 करोड़, तेलुगु में 90 लाख और तमिल भाषा में पहले दिन 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें-  Khel Khel Mein: ‘खेल खेल में’ का प्रचार शुरू, नया मोशन पोस्टर देखा क्या?

तीसरे दिन भी होगी बंपर कमाई

दोनों दिन के कलेक्शन को मिलाकर Deadpool and Wolverine की कुल कमाई 40.82 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन रविवार होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में और अधिक उछाल दर्ज की जा सकती है। पहले वीकएंड पर यह फिल्म आसानी से 50 करोड़ के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh Yami Gautam: पर्दे पर कमाल दिखाएगी रणवीर-यामी की जोड़ी, इस फिल्म के लिए आए साथ

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...