De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? आसान भाषा में समझिए

Table of Content

De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: बाल दिवस पर रिलीज हुई अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ थिएटरों में प्रदर्शित हो रही है। फैंस को रोमांस और कॉमेडी का डबल डोज मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन की कमाई ने थोड़ा पानी फेर दिया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नेट 8.50 करोड़ रुपये कमाए।

Haq Box Office Collection Day 8: ‘दे दे प्यार दे 2’ की धमक से ‘हक’ की कमाई सिमटी, जानें आठवें दिन का कलेक्शन

पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? (De De Pyaar De 2 Hit Or Flop)

फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतने खर्च के बाद सुपरहिट ओपनिंग के लिए कम से कम 20 करोड़ की जरूरत थी। अच्छी शुरुआत के लिए 15 करोड़ भी पर्याप्त होते, लेकिन यह आंकड़ा पार नहीं हुआ। पहली ‘दे दे प्यार दे’ ने 2019 में पेड प्रीव्यू को मिलाकर 10.41 करोड़ के आसपास कमाए थे। इस बार भी पुरानी फिल्म से पीछे रह गई। अजय देवगन जैसे बड़े स्टार और हिट फ्रेंचाइजी के बावजूद यह फिल्म एडवांस बुकिंग कमजोर रही। इस हिसाब से फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन हिट नहीं बल्कि फ्लॉप ही कहा जाएगा।

3 Idiots के ‘मिलीमीटर’ ने विदेशी लड़की से की शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

पहले वीकएंड में इतनी कर सकती है कमाई

फिल्म में अजय आशीष मेहरा के किरदार में हैं जो अपनी युवा गर्लफ्रेंड आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के परिवार को मनाने जाते हैं। आर माधवन रकुल के पापा के रोल में हैं। वह फिल्म में शानदार ट्विस्ट लाते हैं। फिल्म में जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर भी हैं। डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने लव रंजन की स्क्रिप्ट को फैमिली ड्रामा से जोड़ा है। फिल्म के गानों को मिलीजुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्ड ऑफ माउथ ही फिल्म की किस्मत तय करेगा। इसके कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकएंड में यह फिल्म 25-30 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

De De Pyaar De 2 First Review: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने जीता दिल, लोग कर रहे जमकर तारीफ

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...