Tere Ishk Mein: दिलजले आशिक कर सकते हैं कुछ भी! तेरे इश्क में का धांसू ट्रेलर रिलीज

Table of Content

Tere Ishk Mein Trailer: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस के लिए एक नया तोहफा आ गया है। धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। ट्रेलर में प्यार की तीव्रता, दिल टूटने का दर्द और एक्शन का तड़का दिखा। इसने दर्शकों को बांध लिया।

De De Pyaar De 2 First Review: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने जीता दिल, लोग कर रहे जमकर तारीफ

इस दिन होगी रिलीज Tere Ishk Mein

फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज होगी। यह धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय की जोड़ी ‘रांझणा’ और अतरंगी रे के बाद फिर लौट रही है। ट्रेलर की शुरुआत धनुष के किरदार शंकर से होती है, जो इंडियन एयर फोर्स का फ्लाइट लेफ्टिनेंट है।

कैसा है Tere Ishk Mein का ट्रेलर?

ट्रेलर में वह एक शादी की रस्म में नजर आता है, जहां कृति सेनन का किरदार हल्दी लगाती दिखती है। लेकिन जल्द ही फ्लैशबैक में उनकी टॉक्सिक रिलेशनशिप सामने दिखती है। झगड़े, हिंसा और इमोशंस का मेल फिल्म बखूबी इस्तेमाल की गई है। धनुष का गुस्सा और कृति का प्यार, यह सब एआर रहमान के बैकग्राउंड म्यूजिक में और गहरा लगता है। ट्रेलर के अंत में मन में कई सवाल उठने लगते हैंं कि क्या इन दोनों का प्यार मुक्कम्मल हो पाएगा या नहीं।

Tere Ishk Mein के पीछे इन दिग्गजों का हाथ

फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। उनकी रोमांटिक ड्रामा स्टाइल हमेशा दिल छू लेती है। स्क्रिप्ट हिमांशु शर्मा और नीरज यादव की है। प्रोडक्शन में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा का हाथ है। एआर रहमान का संगीत फिल्म का हाइलाइट है। फिल्म के गाने पहले ही लोगों के दिल जीत चुके हैं।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...