De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: ‘दे दे प्यार दे 2’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल? जानें कलेक्शन

Table of Content

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पहले दिन निराश किया था। शनिवार को भी कमाई में वो उछाल नहीं दिख रहा जिसकी उम्मीदें फैंस को थीं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने दूसरे दिन कैसा प्रदर्शन किया है।

De De Pyaar De 2 के बजट के साथ हिट-फ्लॉप का पूरा हिसाब, एक नजर में समझें

दूसरे दिन कैसा रहा हाल? (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2)

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 21 करोड़ रुपये हो गया है। पहले दिन के 8.53 करोड़ के बाद यह सुधार ठीक लगता है, लेकिन 100 करोड़ के बजट को देखते हुए पर्याप्त नहीं।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन छाई या हुई धराशायी? जानें कलेक्शन

पहले भाग से चल रही पीछे

पहली ‘दे दे प्यार दे’ ने छह साल पहले दूसरे दिन 13.39 करोड़ बटोरे थे। इस बार सीक्वल उससे काफी पीछे है। शनिवार का वीकेंड इफेक्ट तो दिखा, लेकिन फिल्म की लागत के हिसाब से इसके प्रदर्शन को बढ़िया नहीं कहा जा सकता। फिल्म के लिए वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ करिश्मा दिखा सके।

De De Pyaar De 2 First Review: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने जीता दिल, लोग कर रहे जमकर तारीफ

कलाकारों की हो रही तारीफ

इस फिल्म में अजय ने आशीष मेहरा के रोल को दोहराया है। रकुल प्रीत सिंह आयशा बनी हैं, जबकि आर माधवन के उनके पिता के रोल में हैं। उनकी अदाकारी के लिए उन्हें सबसे ज्यादा तारीफ मिल रही है। जावेद जाफरी और मीजान जाफरी के कॉमिक टाइमिंग ने हंसी बिखेर रही है। डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने लव रंजन की स्क्रिप्ट को इमोशंस से भर दिया, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...