De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन छाई या हुई धराशायी? जानें कलेक्शन

Table of Content

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: बाल दिवस पर रिलीज हुई अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ थिएटरों में दाखिल हो चुकी है। 2019 की हिट फिल्म का यह सीक्वल लंबे इंतजार के बाद आया है, लेकिन शुरुआती कमाई ने थोड़ा निराश किया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितना कारोबार किया है।

De De Pyaar De 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई दे दे प्यार दे 2, 14 नवंबर को थिएटर्स में मचेगा धमाल!

पहले दिन कैसा रहा कलेक्शन (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1)

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार की शाम तक ‘दे दे प्यार दे 2’ ने महज 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि रात तक इस आंकड़े में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। फिल्म में अजय देवगन आशीष मेहरा के रोल में लौटे हैं, जो एक 52 साल के एनआरआई हैं। रकुल प्रीत सिंह उनकी युवा गर्लफ्रेंड आयशा बनी हैं। वहीं, आर माधवन आयशा के पिता के किरदार में हैं। मीजान जाफरी, इशिता दत्ता, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने लव रंजन की स्क्रिप्ट को हंसी-इमोशंस का बेहरीन मेल बनाया है। लेकिन ओपनिंग डे पर कॉम्पिटिशन और कमजोर एडवांस बुकिंग ने असर डाला।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: दे दे प्यार दे 2 पहले दिन कितने करोड़ की करेगी कमाई?

बड़े बजट में बनी है फिल्म

बता दें कि पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.41 करोड़ से शुरुआत की थी। रकुल और अजय की केमिस्ट्री अच्छी है, लेकिन फिल्म का कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा। वीकेंड पर फैमिली ऑडियंस अगर आई, तो 20-25 करोड़ का वीकेंड संभव है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। कुछ यूजर्स ने 4 स्टार दिए और इसे फैमिली एंटरटेनर बताया। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी राह तय करनी है।

Globetrotter: पीली साड़ी हाथ में पिस्टल, ‘ग्लोबट्रॉटर’ से प्रियंका चोपड़ा के धांसू लुक ने मचाया तहलका

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...