De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: दे दे प्यार दे 2 पहले दिन कितने करोड़ की करेगी कमाई?

Table of Content

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म में रकुल प्रीत भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अजय देवगन जैसे अभिनेता की स्टारडम की चमक एडवांस बुकिंग में अब नजर आनेे लगी है। ताजा अपडेट के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक 37.89 लाख रुपये की बुकिंग कर ली है। माना जा रहा है कि स्पॉट बुकिंग से फिल्म को ज्यादा कमाई हो सकती है।

Globetrotter: पीली साड़ी हाथ में पिस्टल, ‘ग्लोबट्रॉटर’ से प्रियंका चोपड़ा के धांसू लुक ने मचाया तहलका

पहले दिन इतने करोड़ का अनुमान (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1 Prediction)

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 5.50 से 6.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर सकती है। अगर दर्शकों की तारीफ (वर्ड ऑफ माउथ) जबरदस्त रही तो आंकड़ा 7 से 8 करोड़ तक पहुंच सकता है। लेकिन अभी एडवांस बुकिंग से लगता है कि ओपनिंग 7 करोड़ से नीचे रहेगी। बता दें कि 2019 की फिल्म दे दे प्यार दे बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब इसके सीक्वल को लेकर भी फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

De De Pyaar De 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई दे दे प्यार दे 2, 14 नवंबर को थिएटर्स में मचेगा धमाल!

दमदार है स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो दे दे प्यार दे 2 में आर माधवन और गौतमी कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। वहीं, इसका निर्माण लव रंजन और भूषण कुमार ने किया है। यह इस साल अजय देवगन की यह दूसरी सीक्वल फिल्म है। इससे पहले सन ऑफ सरदार 2 भी रिलीज हो चुकी है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 23: ‘दीवानियत’ ने 23वें दिन ‘थामा’ को धोया, जानें कुल कमाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...