Cocktail 2: ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ रिलीज, जानिए क्या है खास

Table of Content

Cocktail 2: मैडॉक फिल्म्स ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ का पहला गाना ‘जब तलक’ पेश कर दिया है। यह गाना पूरी तरह समर स्पेशल है। शानदार धुन, रोमांस की मिठास और दोस्ती का मजा एक साथ गाने में देखने को मिला है। गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिर फिसला वरुण धवन का दिल! बोले– जवानी में बार–बार इश्क होता है

cocktail 2

प्रीतम का शानदार संगीत

‘जब तलक’ युवाओं की उस आजाद और खुशहाल जिंदगी को बयां करता है, जिसमें छुट्टियां, सूरज की रोशनी, बीच साइड के पल और करीबी रिश्ते शामिल हैं। फिल्म की कहानी भी आधुनिक प्यार और दोस्ती पर आधारित है। यह पहली कॉकटेल की भावना को नए अंदाज में लेकर आ रही है। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। आर्यित सिंह और अकासा ने अपनी आवाज दी है, जबकि बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। सुनते ही गाने की मेलोडी मन में उतर जाती है और मन करता है कि दोस्तों के साथ कहीं घूम आएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

सितारों ने गाने पर कही ये बात

शाहिद कपूर ने गाने के बारे में कहा, “‘जब तलक’ हमारे लिए बहुत खास है क्योंकि यह कॉकटेल 2 का पहला गाना है। शूटिंग के दौरान सेट पर इतनी पॉजिटिव एनर्जी थी कि हम सब खूब एंजॉय कर रहे थे। सब कुछ बहुत आसान और नेचुरल लग रहा था। मुझे यकीन है कि दर्शक इस गाने की सच्चाई और खुशी से जुड़ जाएंगे।” कृति सेनन ने कहा, “‘जब तलक’ में बहुत सुंदर फील-गुड वाइब है। इसे शूट करना ठीक वैसा लगा जैसे दोस्तों के साथ सिसिली में परफेक्ट समर छुट्टियां बिताना। हंसी, मस्ती और खूबसूरत बैकड्रॉप के साथ शाहिद और रश्मिका के साथ काम करना यादगार रहा।” रश्मिका मंदाना ने शेयर किया, “मेरे लिए यह गाना प्यार, दोस्ती और उन केयरफ्री पलों के बारे में है जिन्हें हम हमेशा संजोकर रखना चाहते हैं। गाने में हल्की और खुशहाल एनर्जी है। शाहिद और कृति के साथ शूटिंग करना तो बहुत मजेदार अनुभव था।”

Cocktail 2

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म (Cocktail 2 Release Date)

‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स ने एक बार फिर याद रखने लायक संगीत दिया है, जो हर उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाला है। अभी गाना यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...