Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिर फिसला वरुण धवन का दिल! बोले– जवानी में बार–बार इश्क होता है

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का जमकर प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वो लगातार फिल्म से जुड़े फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ने फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट से एक नया फोटो शेयर किया है। इसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ बेहद स्टाइलिश और मजेदार लुक में दिख रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म के नाम और नए पोस्टर से उठा पर्दा, जन्मदिन पर फैंस को तोहफा

वरुण धवन ने साझा की पोस्ट

यह तस्वीर देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। फोटो के साथ वरुण ने मजेदार पोस्टर भी साझा किया है। उन्होंने लिखा, “लेकिन जवानी में इश्क बार- बार होता है।”फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी युवा प्यार, मजाक और हल्की-फुल्की मस्ती से भरी हुई है। ऐसी चर्चा है कि इसमें 90 के दशक के गानों के रीमिक्स भी शामिल किए गए हैं, जो नॉस्टैल्जिया का खास टच देंगे। सेट से आई इस नई झलक में वरुण और मृणाल का केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है।

रिलीज होते ही छाया खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’, शिवानी सिंह की अदाओं ने बढ़ाया गाने का क्रेज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ये फिल्म (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) वरुण धवन के लिए खास है, क्योंकि इसमें वह डेविड धवन के साथ एक बार फिर काम कर रहे हैं। दोनों पिता-पुत्र की पिछली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ भी काफी चर्चा में रही थी। अब इस नई रोमांटिक कॉमेडी से फैंस को भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है। फिल्म में मनीष पॉल, जिम्मी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिलीज डेट को लेकर कुछ बदलाव हुए हैं। पहले 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। यह बदलाव बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़े क्लैश से बचने के लिए किया गया है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Yeh Prem Mol Liya: बड़े पर्दे पर ‘प्रेम’ की वापसी, इस दिन रिलीज होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

Anil Kapoor: ’24’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से जियो-हॉटस्टार पर मचेगा तहलका

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

ज़ी5 की नई डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर रिलीज,अपराध के पीछे का सच या संस्कृति का प्रभाव?

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Sadhvi Sail: साध्वी सेल के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीस ने दी सरकारी गवाह बनने की अर्जी, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर केस में जैकलीन का बड़ा कदम, सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा