अल्लू अर्जुन की नई फिल्म के नाम और नए पोस्टर से उठा पर्दा, जन्मदिन पर फैंस को तोहफा

Table of Content

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर सितारे अल्लू अर्जुन का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म का पहला पोस्टर और फिल्म का नाम जारी कर दिया गया है।

अल्लू अर्जुन के लुक से उठा पर्दा

फिल्म का नाम ‘राका’ है। इसके के निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस पोस्टर को शेयर किया है। पोस्टर देखते ही फैंस के बीच जोश की लहर दौड़ गई है। कई दिनों से लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि ‘पुष्पा 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की यह नई फिल्म फैंस के लिए और भी खास हो गई है।

पोस्टर देखकर लोगों की बढ़ी उत्सुकता

पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक काफी आकर्षक और अलग नजर आ रहा है। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया। फैंस कमेंट्स में अपनी खुशी जता रहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट जानने के लिए उतावले दिख रहे हैं।

पुष्पा फ्रेंचाइजी ने अल्लू अर्जुन को बनाया पैन इंडिया स्टार

एटली दक्षिण की उन चुनिंदा निर्देशकों में से एक हैं जिनकी फिल्में हमेशा बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हैं। ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अब वे अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी ने उन्हें पूरे देश में स्टार बना दिया था। अब नई फिल्म में वे किस किरदार में नजर आएंगे, यह देखना फैंस के लिए रोमांचक है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के साथ ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। कुछ फैंस इसे एक्शन थ्रिलर बता रहे हैं तो कुछ इसे मास एंटरटेनर मान रहे हैं।

 

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...