Nidhhi Agerwal: निधि अग्रवाल को भीड़ घेरा, पुलिस ने दर्ज किया आयोजकों के खिलाफ मामला

Table of Content

Nidhhi Agerwal: हैदराबाद में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अभिनेत्री निधि अग्रवाल के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 18 दिसंबर 2025 को कुकाटपल्ली के लुलु मॉल में भीड़ बेकाबू हो गई। निधि अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब के गाने के लॉन्च के लिए आई थीं। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फैंस उन्हें देखने के लिए इतने उत्साहित थे कि स्थिति हाथ से निकल गई।

Akshay Kumar की नई फिल्म में विद्या बालन की एंट्री, छह साल बाद साथ आएंगे नजर

Nidhhi Agerwal का वीडियो आया था सामने

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निधि को देखा जा सकता है कि वह मुश्किल से आगे बढ़ पा रही हैं। लोग चारों तरफ से घेरकर फोटो लेने और छूने की कोशिश कर रहे थे। निधि अपनी गाड़ी तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती नजर आईं। सिक्योरिटी व्यवस्था कमजोर पड़ गई और माहौल अफरातफरी भरा हो गया।पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लिया है।

Dhurandhar: ‘रहमान डकैत’ संग कैसा था सौम्या टंडन का पहला दिन? अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव

पुलिस ने लिया संज्ञान

केपीएचबी इंस्पेक्टर एस राजशेखर रेड्डी ने बताया कि आयोजकों ने पब्लिक इवेंट के लिए जरूरी परमिशन नहीं ली थी। इसलिए लुलु मॉल मैनेजमेंट और इवेंट ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया गया। कोई शिकायत आने का इंतजार नहीं किया।अब जांच चल रही है कि सिक्योरिटी में क्या कमी रह गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बेहतर इंतजाम क्यों नहीं किए गए। इस घटना से बड़े इवेंट्स में सेफ्टी के मुद्दे फिर उठ गए हैं। द राजा साब एक बड़ी फिल्म है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो जनवरी महीने में रिलीज होगी।

Javed Akhtar: हिजाब विवाद पर मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ खड़े दिखे जावेद अख्तर, बोले- माफी मांगें नीतीश कुमार

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...