Akshay Kumar की नई फिल्म में विद्या बालन की एंट्री, छह साल बाद साथ आएंगे नजर

Table of Content

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। मशहूर डायरेक्टर अनीस बाजमी की नई फिल्म में विद्या को लीडिंग लेडी फाइनल कर लिया गया है। अक्षय और अनीस 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों ने थैंक यू (2011) में साथ काम किया था। अब इस प्रोजेक्ट से फैंस काफी उत्साहित हैं।

Dhurandhar: ‘रहमान डकैत’ संग कैसा था सौम्या टंडन का पहला दिन? अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव

Akshay Kumar और विद्या बालन फिर साथ आएंगे नजर

अक्षय और विद्या की जोड़ी पहले भी हिट रही है। हे बेबी (2007), भूल भुलैया (2007) और मिशन मंगल (2019) में उनकी केमिस्ट्री सबको पसंद आई। स्क्रीन पर तो वे कमाल दिखाते ही हैं, ऑफ स्क्रीन भी दोनों की अच्छी बॉन्डिंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब विद्या का नाम आया तो टीम ने तुरंत हां कर दी।

Javed Akhtar: हिजाब विवाद पर मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ खड़े दिखे जावेद अख्तर, बोले- माफी मांगें नीतीश कुमार

इन फिल्मों में जल्द नजर आएंगे Akshay Kumar

फिल्म की कहानी में दो फीमेल कैरेक्टर हैं। इसमें से एक रोल विद्या निभाएंगी। अक्षय हाल ही में जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे। इसमें अरशद वारसी, हुमा कुरेशी और अमृता राव जैसे स्टार्स थे। अक्षय की लाइनअप इस समय काफी बिजी है। 2026 में प्रियदर्शन की भूत बंगला आएगी, जिसमें तब्बू भी हैं। इसके अलावा हैवान में अक्षय नेगेटिव रोल में हैं। यह मलयालम हिट ओप्पम का रीमेक है। इसमें सैफ अली खान और श्रिया पिलगांवकर भी हैं। इसके अलावा अक्षय वेलकम टू द जंगल कर रहे हैं। इसमें रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं आई है।

Tanya Mittal के किचन में लिफ्ट का दावा निकला सच, वीडियो आया सामने

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...