Javed Akhtar: हिजाब विवाद पर मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ खड़े दिखे जावेद अख्तर, बोले- माफी मांगें नीतीश कुमार

Table of Content

Javed Akhtar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक हालिया घटना ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है। 15 दिसंबर को पटना में एक सरकारी कार्यक्रम में नीतीश ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब जबरन हटाने की कोशिश की। यह कार्यक्रम आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटने का था। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियां जैसे आरजेडी और कांग्रेस ने नीतीश पर जमकर हमला बोला। अब मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी इस पर अपनी राय दी है।

Javed Akhtar ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

जावेद अख्तर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि वे पर्दे की पुरानी सोच के खिलाफ हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह नीतीश कुमार के इस काम का सर्मथन करेंगे। जावेद ने साफ कहा, “मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। नीतीश कुमार को उस महिला डॉक्टर से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।” उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। यह घटना ऐसे समय हुई जब नीतीश कुमार मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ थे। वीडियो में नीतीश महिला के हिजाब की ओर इशारा करते हैं और पूछते हैं, “यह क्या है?” फिर वे खुद ही उसे हटाने लगते हैं। महिला असहज नजर आती है, जबकि आसपास के लोग हंसते दिखते हैं।

घटना के बाद कहां हैं महिला डॉक्टर?

जावेद अख्तर हमेशा सामाजिक मुद्दों पर बेबाक बोलते हैं। इस मुद्दे पर भी उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी है। घटना के बाद महिला डॉक्टर बिहार छोड़कर कोलकाता चली गई हैं। कई लोग नीतीश से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह विवाद महिलाओं की आजादी और सम्मान पर बहस छेड़ रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...