Bigg Boss 19: नतालिया ने घर से बाहर होने का ठीकरा मृदुल के सिर फोड़ा, कही ये बात

Table of Content

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर इन दिनों ड्रामा और साजिश से भरा पड़ा है। शो के तीन हफ्तों बाद पहली डबल इविक्शन में पोलिश एक्ट्रेस नतालिया और इन्फ्लुएंसर नगमा मिरजकर को घर से बाहर जाना पड़ा। इससे दर्शक हैरान रह गए। इविक्शन के बाद नतालिया ने अपने साथी कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी के साथ उलझे हुए ‘रिलेशनशिप’ पर खुलकर बात की।

Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल के किचन में लगी है लिफ्ट? सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट रहीं नतालिया ने क्या कहा?

इस साल का थीम ‘घरवालों की सरकार’ कंटेस्टेंट्स को फैसले लेने की ताकत देता है, जिससे घर शुरू से ही राजनीतिक जंग का मैदान बन गया। नतालिया ने जूम चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मृदुल उनके साथ सबसे पहले बात करने वालों में से एक थे। उन्होंने कहा, “हमारा रिश्ता मजाक से शुरू हुआ। वह मुझसे डांस सिखाने को कहते और हम हंसते-खेलते रहते। मैं ज्यादा सोच भी नहीं रही थी, क्योंकि इतना समय कम था। उनकी इंग्लिश और मेरी हिंदी परफेक्ट न होने से बातें मजेदार हो जातीं थीं। लेकिन धीरे-धीरे चीजें बिगड़ गईं। नतालिया ने बताया कि मृदुल को चोट लगी तो अभिषेक बाजाज ने गलत कहानी फैलाई कि नतालिया उनके साथ नहीं थीं।

Jolly LLB 3 Adavance Booking Day 1: जॉली एलएलबी 3 एडवांस बुकिंग में छाप रही नोट, जानें कलेक्शन

मृदुल के सिर फोड़ा ठीकरा

उन्होंने कहा, “मैं उनके पास थी। उन्हें संभाल रही थी और डॉक्टर के पास इंतजार कर रही थी। कैमरा फुटेज चेक कर लो।” रिश्ते में आई दरार की वजह बताते हुए नतालिया ने कहा कि मृदुल के इंतजार के दौरान अभिषेक ने बिना वजह उन पर हमला बोला, जिससे उन्हें दुख हुआ।” नतालिया ने अगे कहा, “उसके बाद मेरा बेड भी छिन गया। बसीर ने मुझे अपना बेड ऑफर किया। इससे मृदुल और मेरे बीच तनाव हो गया। जैसे-जैसे मृदुल और अभिषेक करीब आए, मुझे धोखा महसूस हुआ। उसी समय बसीर के साथ मेरी दोस्ती मजबूत हो गई।” नतालिया ने इविक्शन के लिए मृदुल को जिम्मेदार ठहराया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती से नहीं हुआ, बल्कि मृदुल को समय गिनना नहीं आया, जिससे वे नॉमिनेशन में फंस गईं। “मेरे पास उस समय ज्यादा फैंस नहीं थे जो सपोर्ट करते। और अब मैं बाहर हूं”।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...