Mahieka Sharma: कौन हैं माहिका शर्मा? हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की लग रहीं अटकलें

Table of Content

Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। नताशा स्टैंकोविक से तलाक के कुछ महीनों बाद उन्होंने सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट करना शुरू किया था। कहा जा रहा है कि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है और क्रिकेटर की जिंदगी में अब कोई और आ गया है।

Mirai Box Office Collection Day 4: मिराय की रफ्तार हुई धीमी, जानें चौथे दिन की कमाई

सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चा

अटकलें लग रही हैं कि अब वह Mahieka Sharma को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इन खबरों को लेकर उत्साहित हैं। रेडिट और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही पोस्ट्स ने इन अटकलों को हवा दी है। आइए जानते हैं उनकी कथित नई गर्लफ्रेंड कौन हैं।

Bigg Boss 19: बसीर अली का सामान गायब, नतालिया के लिए सब कुछ कुर्बान करने को हुए तैयार

कौन हैं माहिका शर्मा?

Mahieka Sharma एक उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह फैशन की दुनिया में तेजी से नाम कमा रही हैं। उन्होंने टॉप डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है। साथ ही, म्यूजिक वीडियोज व शॉर्ट फिल्मों में काम किया है। बड़े ब्रांड्स के साथ उनका कॉलेबोरेशन रहे हैं। 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में न्यू एज मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब मिला था। एले और ग्राजिया जैसी मैगजीन्स ने उन्हें फैशन की राइजिंग स्टार्स में शुमार किया था। माहिका प्रोफेशनलिज्म के लिए जानी जाती हैं। एक बार 2024 में मेकअप एलर्जी से उनकी आंखों में इंफेक्शन हो गया, फिर भी उन्होंने रैंप वॉक किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ♡ mahieka!!!! ♡ (@mahiekasharma)

हरियाणा से की है पढ़ाई

Mahieka Sharma का जन्म 26 जुलाई 1994 को हरियाणा के सिरसा में हुआ। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मंजीत शर्मा आयुर्वेदिक डॉक्टर और पूर्व आर्मी पर्सनल हैं, जबकि मां सुमन शर्मा हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं। उनकी स्कूलिंग आर्मी पब्लिक स्कूल, हिसार से हुई। 10वीं बोर्ड में उन्होंने परफेक्ट 10 सीजीपीए स्कोर किया। यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस पढ़ा। पढ़ाई में इतनी होशियार थीं कि पैरेंट्स डॉक्टर या इंजीनियर बनने की उम्मीद करते थे। लेकिन माहिका को हमेशा कैमरे के सामने रहना पसंद था। कॉलेज के बाद उन्होंने योग टीचर ट्रेनिंग भी पूरी की। फिटनेस उनका शौक है।

मॉडलिंग से कमा रहीं नाम

मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए महिका ने गुजरात और दिल्ली के लोकल पेजेंट्स से शुरुआत की। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़े। वे असम के कंजर्वेशन वर्क से भी जुड़ी हैं और सोशल वर्क करती हैं। टीवी शोज जैसे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘रामायण’ में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘मिस्टर जो भी करवा लो’ में भी काम किया। अब वह मुंबई में सेटल हैं और एक्टिंग-मॉडलिंग पर फोकस कर रही हैं।

क्यों लग रहीं अटकलें

दोनों की डेट की इन अटकलों की शुरुआत रेडिट थ्रेड से हुई। एक वीडियो में महिका की सेल्फी के बैकग्राउंड में एक मेल फिगर दिखा, जिसे फैंस ने हार्दिक का बताया। एक पोस्ट में 33 नंबर का जर्सी दिखा, जो हार्दिक का फेवरेट है। दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एशिया कप 2025 के इंडिया vs पाकिस्तान मैच के दौरान महिका दुबई में स्पॉट हुईं, जहां हार्दिक खेल रहे थे। इससे अटकलें और तेज हो गईं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...