Jolly LLB 3 Advance Booking Collection: जॉली एलएलबी 3 एडवांस बुकिंग में छाई, अब तक हुई इतनी कमाई

Table of Content

Jolly LLB 3 Advance Booking Collection: जॉली एलएलबी 3 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं। यही वजह है कि लोगों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस की बेसब्री बढ़ चुकी है।

Bigg Boss 19: क्या तान्या मित्तल के किचन में लगी है लिफ्ट? सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Jolly LLB 3 Advance Booking Collection

इस बीच 14 सितंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचा सकती है। फिल्म के टिकट बिक्री की बात करें तो पहले दिन के 3520 शोज के लिए अब तक 19863 टिकट बिक चुके हैं। इससे 62.97 लाख रुपये का कलेक्शन हो चुका है। ब्लॉक सीट को मिलाकर यह आंकड़ा 1.99 करोड़ रुपये पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 2 दिन में फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार और तेज हो सकती है।

Mirai Box Office Collection Worldwide Day 3: मिराय की विदेश में छप्परफाड़ कमाई, तीसरे दिन बटोरे इतने करोड़

फिल्म में हैं ये कलाकार

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

हाउसफुल 5 में नजर आए थे अक्षय

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार अक्षय कुमार को फिल्म हाउसफुल 5 में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन तुषार हिरानंदानी ने किया था। यह फिल्म दो क्लाइमैक्स की वजर से चर्चा में आई थी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...