The Bads Of Bollywood 2: आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का दूसरा सीजन जल्द, इस एक्टर ने दी खुशखबरी

Table of Content

The Bads Of Bollywood 2: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली डायरेक्टोरियल वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज हुई इस सीरीज ने धूम मचा दी है। अब खबर है कि इसका दूसरा सीजन भी जल्द आने वाला है।

Thamma Trailer: थामा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, हंसी और डर का अनोखा कॉकटेल, दिवाली पर आएगी सुपरनैचुरल थ्रिलर

रजत बेदी ने दी The Bads Of Bollywood 2 पर खुशखबरी

The Bads Of Bollywood
द बैड्स ऑफ बॉलीवुडः यूट्यूब

सीरीज में जरज सक्सेना का किरदार निभाने वाले अभिनेता रजत बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रजत ने कहा, “हां, दूसरा सीजन बन रहा है। काम शुरू हो चुका है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे इस बार और ज्यादा देखेंगे।” रजत का यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया है और अब वह सीरीज के अगले सीजन में और बड़े रोल की उम्मीद कर रहे हैं। इस सीरीज की सफलता ने न सिर्फ रजत को, बल्कि उनके परिवार को भी सुर्खियों में ला दिया है। रजत ने खुशी जताते हुए कहा, “यह यकीन करना मुश्किल है! न सिर्फ मुझे, बल्कि मेरे पूरे परिवार, मेरे बेटे, बेटी और पत्नी को भी इतना प्यार मिल रहा है। ऐसा लगता है जैसे भगवान ने एक साथ सब कुछ दे दिया।” उन्होंने सीरीज के प्रभाव को बयां करते हुए कहा, “मेरी जिंदगी ने अचानक यू-टर्न ले लिया। दुनियाभर से मुझे प्यार मिल रहा है। ऐसा लगता है जैसे बारिश थम गई और सूरज चमकने लगा। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की वजह से ही मेरे लिए बाकी चीजें नहीं रुकीं। शायद यह भगवान की योजना थी।”

Bigg Boss 19: क्या बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे अशनीर ग्रोवर?

स्टार्स से सजी है The Bads Of Bollywood

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में रजत के अलावा लक्ष्य लालवानी, सहर बांबा, राघव जुआल, गौतमी कपूर, मनोज पहवा, मोना सिंह और आन्या सिंह जैसे शानदार कलाकार हैं। इसके अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और करण जौहर जैसे सुपरस्टार्स के कैमियो ने सीरीज को और खास बना दिया है। आर्यन खान ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट में साबित कर दिया कि वह टैलेंट की कमी नहीं रखते। दूसरे सीजन की खबर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

Aamir Khan: सलमान खान पर आमिर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- वो मुझे असिस्टेंट जैसा ट्रीट करते थे

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...