Bigg Boss 19: क्या बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे अशनीर ग्रोवर?

Table of Content

Bigg Boss 19: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले साल ‘बिग बॉस 18’ में सलमान ने अशनीर को उनकी विवादित टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई थी। अब अशनीर ने ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए मिले एक कथित निमंत्रण को लेकर सलमान पर तंज कसा है।

Aamir Khan: सलमान खान पर आमिर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- वो मुझे असिस्टेंट जैसा ट्रीट करते थे

क्या अशनीर को मिला Bigg Boss 19 का न्योता?

अशनीर ग्रोवर ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्हें ‘बनिजय ग्रुप इंडिया’ की ओर से ‘बिग बॉस 19’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने का न्योता दिया गया था। हालांकि, इस ईमेल की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। अशनीर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “हाहा! सलमान भाई से पूछ लो!! मैं तो तब तक फ्री हो जाऊंगा।” उन्होंने इस ईमेल को ‘मेल मर्ज’ यानी सामूहिक मेल कहकर मजाक भी उड़ाया और लिखा, “ये ‘मेल मर्ज’ किसी की नौकरी खा जाएगा “।

Aamir Khan: सलमान खान पर आमिर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- वो मुझे असिस्टेंट जैसा ट्रीट करते थे

Bigg Boss 19
अशनीर ग्रोवर इंस्टाग्राम स्टोरी

ये है पूरा मामला

अशनीर इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की मेजबानी में व्यस्त हैं, लेकिन उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।सलमान और अशनीर का यह विवाद नया नहीं है। पिछले साल ‘बिग बॉस 18’ में अशनीर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। वहां सलमान ने उन्हें पुराने बयानों के लिए आड़े हाथों लिया था। दरअसल, अशनीर ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि एक स्पॉन्सर्ड विज्ञापन की शूटिंग के दौरान सलमान के मैनेजर ने कहा कि सलमान उनके साथ फोटो नहीं खिंचवाएंगे। इस बयान पर सलमान भड़क गए थे। ‘बिग बॉस 18’ में सलमान ने अशनीर को नसीहत देते हुए कहा, “आपके साथ मेरी कोई मुलाकात नहीं हुई थी, बल्कि आपकी टीम के साथ बात हुई थी। शायद आप वहां मौजूद थे। आपने जो कहा उसमें ऐसा दिखाया गया कि हमने आपको बेवकूफ बनाया। ये गलत है। आपके वो आंकड़े भी गलत थे।” सलमान की इस फटकार के बाद अशनीर ने माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा सलमान का अपमान करना नहीं था। अब सवाल यह है कि क्या सच में अशनीर को बिग बॉस की टीम की तरफ से संपर्क किया गया है या फिर यह सिर्फ किसी की तरफ से उनके साथ किया गया मजाक है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...