Aamir Khan: सलमान खान पर आमिर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- वो मुझे असिस्टेंट जैसा ट्रीट करते थे

Table of Content

Aamir Khan: अंदाज अपना अपना बॉलीवुड की ऐसी फिल्म है जिसे दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी ने इस फिल्म में हंसी और मनोरंजन का कुछ ऐसा तड़का लगाया जो आज भी फैंस के दिलों में बरकरार है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों सुपरस्टार्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं था? जी हां, आमिर खान ने एक बार कसम खाई थी कि वह सलमान के साथ दोबारा कभी काम नहीं करेंगे।

OG Box Office Collection Day 2: ओजी 2 दिन में 100 करोड़ के पार, पवन कल्याण की फिल्म की चली आंधी

Aamir Khan का खुलासा

काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच’ में Aamir Khan ने इस किस्से का खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मुझे सलमान बिल्कुल पसंद नहीं थे। वह समय पर सेट पर नहीं आते थे और ये मेरे लिए बड़ी समस्या थी। जब वह दोपहर 12 बजे सेट पर पहुंचते तो हम खुश हो जाते कि चलो कम से कम आए तो। हालांकि, वह पहले सोते, फिर खाना खाते। आधा दिन तो ऐसे ही निकल जाता। इसके बाद मैं और डायरेक्टर राज (राजकुमार संतोषी) उन्हें सीन समझाते, लेकिन वह ध्यान नहीं देते थे। मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं उनका असिस्टेंट हूं।”आमिर की ये बातें सुनकर फैंस हैरान रह गए, क्योंकि सलमान और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर कोई नहीं कह सकता कि सेट पर इतनी अनबन थी।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन भी चट्टान की तरह टिकी है जॉली एलएलबी 3

सलमान ने बताई मजबूरी

दूसरी ओर, सलमान ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “जब हम ‘अंदाज अपना अपना’ की शूटिंग कर रहे थे तब आमिर सुबह 7 बजे सेट पर पहुंच जाते थे, जबकि शूटिंग 9 बजे शुरू होती थी। उनके पास उस समय एक ही फिल्म थी, लेकिन मेरे पास 15 फिल्में थीं। मैं सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक, फिर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक काम करता था। जब मैं सेट पर पहुंचता तो थक चुका होता था। आमिर बार-बार रिहर्सल करते थे और मैं कहता था कि मुझे तब बुलाओ जब वह पूरी तरह तैयार हों। उस समय उन्हें लगता था कि मैं काम में दिलचस्पी नहीं ले रहा।”सलमान की बात सुनकर आमिर हंस पड़े और बोले, “मैं हमेशा सोचता था कि ये गलत है, ये इंसान ठीक नहीं है। लेकिन मैं खुद पर भी बहुत सख्त था। धीरे-धीरे मुझे समझ आया कि हम सब इंसान हैं और गलतियां हो सकती हैं।”

OG Box Office Collection Day 1: ‘ओजी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें कलेक्शन

वक्त के साथ बदली सोच

Aamir Khan ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान कई पल ऐसे भी थे जब दोनों ने मिलकर खूब मस्ती की। समय के साथ उनकी सोच बदली और आज वह उन पलों को हंसी-खुशी याद करते हैं। बता दें कि हाल ही में आमिर और सलमान बैड्स ऑफ बॉलीवुड में कैमियो करते नजर आए हैं।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7: जॉली एलएलबी 3 जमकर छाप रही है नोट, जानें गुरुवार का कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...