Akshay Kumar के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, Welcome To The Jungle पर आया ये बड़ा अपडेट

Table of Content

Welcome To The Jungle: डायरेक्टर और मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान इन दिनों पूरी रफ्तार से काम कर रहे हैं। उनके पास एक साथ दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक तरफ अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल है तो दूसरी तरफ उनकी प्रोडक्शन वाली एक्शन फिल्म बाप। हाल ही में उन्होंने बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड से एक खास बातचीत में दोनों फिल्मों की ताजा अपडेट दी।

Dharmendra के निधन पर बेटे बॉबी देओल का दर्द, कार में बैठकर फूट-फूटकर रोए

Welcome To The Jungle पर दिया अपडेट

फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग जोरों पर है। अहमद खान ने बताया कि हाल ही में मुंबई और दुबई में 12 दिन का लंबा शेड्यूल पूरा हुआ है। अब सिर्फ क्लाइमेक्स बचा है, जिसकी शूटिंग दिसंबर में होगी। इसके बाद फिल्म पूरी तरह पैक-अप हो जाएगी।

Rakul Preet Singh ने फैंस को दी चेतावनी, बोलीं- कोई मेरे नाम से व्हाट्सऐप पर कर रहा है फ्रॉड

कब आएगी अक्षय कुमार की ये फिल्म?

फिरोज ए नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी समेत 24 बड़े सितारे हैं। अहमद खान ने साफ कहा कि फिल्म 2026 के मध्य में सिनेमाघरों में आएगी। वहीं अहमद खान की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म बाप की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब ये फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में है। इस फिल्म को विवेक सिंह चौहान डायरेक्ट कर रहे हैं।

Dharmendra Last Video: धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो देखकर फैंस हो रहे भावुक, अभिनेता ने लोगों को दी थी दुआएं

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...