Dharmendra Last Video: धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो देखकर फैंस हो रहे भावुक, अभिनेता ने लोगों को दी थी दुआएं

Table of Content

Dharmendra Last Video: जब से धर्मेंद्र के निधन की खबर आई है तब से हर कोई उनके पुराने इंटरव्यू, गाने और तस्वीरें ढूंढ रहा है। इसी बीच उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया आखिरी वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। यह वीडियो 2 अक्तूबर 2025 को पोस्ट किया गया था, यानी महज डेढ़ महीने पहले।

Dharmendra निधन पर PM Modi ने दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- भारतीय सिनेमा का एक युग खत्म हुआ

धर्मेंद्र का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो (Dharmendra Last Video)

वीडियो में धर्म पाजी अपने फॉर्म हाउस पर हैं। वो अपनी गाड़ी में बैठे हैं। बाहर हरियाली है, मौसम सुहाना है और उनके चेहरे पर वही मुस्कान है। कैमरे की तरफ देखते हुए वो बहुत प्यार से बोलते हैं, “तमाम भाई-बहनों और बच्चे-बच्चियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी सेहत दे… खुशियां दे… आप नेक बनकर रहें… फिर तो तरक्की ही तरक्की है।” बस इतना कहकर वो हल्के से मुस्कुराते हैं और वीडियो खत्म हो जाता है। आज यही वीडियो लाखों लोग देख रहे हैं और भावुक हो रहे हैं। 89 साल की उम्र में भी उनकी आवाज में वही जोश था, वही गर्मजोशी थी। शायद उन्हें पता भी नहीं था कि ये उनकी आखिरी दशहरा की बधाई होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

Dharmendra Passes Away: धमेंद्र के निधन से सदमे में बॉलीवुड, श्मशान घाट पहुंचे सलमान-अमिताभ

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर

धर्मेद्र के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था। इस अभिनेता ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। ‘फूल और पत्थर’ में उनका रोमांटिक हीरो वाला रूप आज भी लोगों के मन में ताजा है। ‘शोले’ के वीरू के किरदार से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। बाद में ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ होगी।

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में तान्या मित्तल ने पार की सारी हदें, मालती के मुंह पर लगाई ‘नॉमिनेटेड’ की मुहर

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...