Dharmendra निधन पर PM Modi ने दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- भारतीय सिनेमा का एक युग खत्म हुआ

Table of Content

Dharmendra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख जताया। अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र को याद किया।

Dharmendra Passes Away: धमेंद्र के निधन से सदमे में बॉलीवुड, श्मशान घाट पहुंचे सलमान-अमिताभ

पीएम मोदी ने Dharmendra को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने लिखा, “धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। वे एक महान फिल्म कलाकार थे। उन्होंने हर किरदार में अपने अंदाज और गहराई से जान डाल दी। अलग-अलग तरह के रोल करके उन्होंने लोगों के दिल छू लिए। उनकी सादगी, विनम्रता और प्यार भरा स्वभाव सबको बहुत पसंद था। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और सभी प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति।”

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में तान्या मित्तल ने पार की सारी हदें, मालती के मुंह पर लगाई ‘नॉमिनेटेड’ की मुहर

Dharmendra का फिल्मी सफर

धर्मेंद्र का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू करने वाले इस अभिनेता ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। ‘फूल और पत्थर’ में उनका रोमांटिक हीरो वाला रूप आज भी याद किया जाता है। ‘शोले’ के वीरू के किरदार से उन्हें पूरे भारत में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। जय-वीरू की जोड़ी ने पूरे देश को हिला दिया था। बाद में ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों से फैंस पर गहरी छाप छोड़ी। उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ होगी। ‘इक्कीस’ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी है। इसमें वो अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे। आज ही मेकर्स ने उनका एक इंटेंस पोस्टर शेयर किया था। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ये उनकी आखिरी परदे पर मौजूदगी होगी जो फैंस के लिए एक आखिरी तोहफा बनेगी।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: ‘मस्ती 4’ मंडे टेस्ट में हुई फेल? जानें कुल कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...