Priyanka Chopra का Dharmendra से था खास कनेक्शन, 24 साल बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Table of Content

Dharmendra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने धर्मेंद्र के निधन पर एक बहुत भावुक संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्मी सफर की शुरुआत में देओल परिवार का बड़ा योगदान रहा।

Akshay Kumar के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, Welcome To The Jungle पर आया ये बड़ा अपडेट

प्रियंका चोपड़ा ने Dharmendra को दी श्रद्धांजलि

प्रियंका ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “साल 2001 में मेरी पहली फिल्म की साइनिंग अमाउंट विजयता फिल्म्स से आई थी। मेरी पहली हिंदी फिल्मों में से एक इसी बैनर के तहत शूट हुई थी। उनके बड़े बेटे के साथ। उस वक्त मैं बरेली की एक अनजान लड़की थी जो मुंबई में किसी को जानती तक नहीं थी। उन्होंने और उनके परिवार ने मुझे इंडस्ट्री में घर जैसा एहसास कराया। ऐसी गर्मजोशी और शालीनता बहुत कम लोगों में होती है। मैं करियर की शुरुआत से ही देओल परिवार को जानती हूं। सनी और बॉबी के साथ कई फिल्में की हैं। ये दुख बहुत निजी लग रहा है। मुझे पता है कि दुनिया के लाखों लोग भी यही महसूस कर रहे हैं।”

Dharmendra के निधन पर बेटे बॉबी देओल का दर्द, कार में बैठकर फूट-फूटकर रोए

फिल्म के सेट से प्रियंका ने Dharmendra को किया याद

उन्होंने आगे लिखा, “लोग फिल्में छोड़कर जाते हैं, कुछ लोग एहसास छोड़कर जाते हैं। धर्मेंद्र जी ने हमें दोनों दिए। उनकी मौजूदगी जादुई थी। उनकी मुस्कान और करिश्मा से पूरा फ्रेम भर जाता था। ये सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी। फिल्म सेट पर शूट के बीच ये लिखते हुए मैं सोच रही हूं कि हममें से कितने लोग हमेशा उनसे प्रेरित रहेंगे। एक छोटे शहर से आए, कोई गॉडफादर नहीं था, सिर्फ बड़े सपने थे… फिर भी उन्होंने इस कठिन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और अपने परिवार को भी साथ लेकर चले। सच्चे हिंदी फिल्म हीरो। स्वर्ग में आपको शांति मिले, धर्मजी। पूरे देओल परिवार को मेरी संवेदना। ॐ शांति।”

Rakul Preet Singh ने फैंस को दी चेतावनी, बोलीं- कोई मेरे नाम से व्हाट्सऐप पर कर रहा है फ्रॉड

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...