Akshay Kumar: एआई जनरेटेड ट्रेलर में खुद को देख भड़के अक्षय कुमार, बोले- ये सभी फेक हैं

Table of Content

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक ट्रेलर सामने आया था, जिसमें वह महर्षि वाल्मीकि के किरदार में दिखे थे।अब उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर साफ किया कि महर्षि वाल्मीकि के रोल में उनके एआई-जनरेटेड ट्रेलर वीडियो फेक हैं।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: जॉली एलएलबी 3 मंडे टेस्ट में हुई पास, जानें कलेक्शन

Akshay Kumar ने ट्रेलर पर कही ये बात

हाल ही में वायरल हो रहे इन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। इसमें अक्षय को रामायण के रचयिता वाल्मीकि के रूप में दिखाया गया था। हालांकि, अक्षय ने इसे सिरे से खारिज करते हुए मीडिया और फैंस से अपील की कि फेक न्यूज फैलाने से बचें। अक्षय ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हाल ही में मुझे महर्षि वाल्मीकि के रोल में एक फिल्म ट्रेलर के एआई-जनरेटेड वीडियो दिखे। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ये सभी वीडियो नकली हैं और एआई से बने हैं। इससे भी बुरी बात यह है कि कुछ न्यूज चैनल बिना वेरिफाई किए इन्हें न्यूज के रूप में दिखा रहे हैं। आज के दौर में एआई से भ्रामक कंटेंट तेजी से फैल रहा है। मैं मीडिया हाउस से अनुरोध करता हूं कि जानकारी की पुष्टि के बाद ही रिपोर्ट करें।”

Kantara The Legend Chapter 1 का ट्रेलर रिलीज, ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया की जोड़ी ने लूटी महफिल

Jolly LLB 3 कर रही धांसू कारोबार

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धांसू कारोबार कर रही है। 19 सितंबर को रिलीज हुई इस कोर्टरूम कॉमेडी ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की और वीकेंड तक 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। दर्शकों की जुबानी तारीफ और क्रिटिक्स की सराहना ने इसे 2025 की टॉप फिल्मों में शुमार कर दिया है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी को दिखाती है। फिल्म में अक्षय अरशद वकील बने हैं। सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में लौटे हैं। वहीं, हुमा कुरैशी, अमृता राव, सीमा बिस्वास और गजराज राव जैसे कलाकार कहानी को मजबूती देते हैं। हंसी, ड्रामा और सामाजिक संदेशों का यह मेल फैंस को थिएटर्स तक खींचने में सफल हो रहा है।

Khesari Lal Yadav: वरुण ने खेसारी के साथ किया जबरदस्त डांस, पनवाड़ी गाने पर थिरककर छाए दोनों सितारे

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...