Kantara The Legend Chapter 1 का ट्रेलर रिलीज, ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया की जोड़ी ने लूटी महफिल

Table of Content

Kantara The Legend Chapter 1: सिनेमाप्रेमियों के लिए 22 सितंबर 2025 को एक बड़ा सरप्राइज आया। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: द लेजेंड चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। इसने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। 2022 की सुपरहिट ‘कांतारा’ की प्रीक्वल के रूप में यह फिल्म प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है। ऋषभ शेट्टी और गुलशन देवैया की दमदार एक्टिंग, रहस्यमयी कहानी और शानदार विजुअल्स ने ट्रेलर को धमाकेदार बना दिया।

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के लिए गाया रोमांटिक गाना, क्या प्यार की हो रही शुरुआत?

ऋषभ शेट्टी का फिर चला जादू

ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा: द लेजेंड चैप्टर 1’ को न सिर्फ लिखा और डायरेक्ट किया, बल्कि इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। ट्रेलर में उनका रौद्र और भावुक अवतार दर्शकों को बांध लेता है। ‘कांतारा’ की तरह यह फिल्म भी कर्नाटक की संस्कृति, जंगल और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। ट्रेलर में ऋषभ का किरदार एक योद्धा के रूप में दिखता है जो अपने समुदाय और परंपराओं के लिए लड़ता है।

Mirai Box Office Collection Day 10: मिराय को मिला रविवार का फायदा, कलेक्शन में जबरदस्त उछाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

गुलशन देवैया का खतरनाक अंदाज

ट्रेलर में गुलशन देवैया का विलेन अवतार सबका ध्यान खींच रहा है। उनकी तीखी नजरें और खतरनाक अंदाज कहानी में ट्विस्ट लाने की पूरी कोशिश करते दिखते हैं।’कांतारा: द लेजेंड चैप्टर 1′ की कहानी पहली फिल्म की जड़ों को और गहरा करती है। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी यह प्रीक्वल पौराणिक कथाओं, प्रकृति और मानव संघर्ष की थीम्स को जोड़ती है। ट्रेलर में जंगल, लोक नृत्य जैसे तत्वों की झलक है जो दर्शकों को 2022 की ‘कांतारा’ की याद दिलाते हैं। लेकिन इस बार कहानी ज्यादा भव्य और रहस्यमयी दिख रही है।

Bigg Boss 19: सलमान खान ने खोली अशनूर कौर की पोल, अभिषेक के साथ दोस्ती पर उठाए सवाल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...