Mirai Box Office Collection Day 10: मिराय को मिला रविवार का फायदा, कलेक्शन में जबरदस्त उछाल

Table of Content

Mirai Box Office Collection Day 10: मिराय का जादू सिनेमाघरों में बरकरार है। इस फिल्म में तेजा सज्जा योद्धा की भूमिका में हैं। वहीं, मनोज मांचू फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि भारत में यह फिल्म अब तक कितना कारोबार कर सकी है।

Bigg Boss 19: सलमान खान ने मृदुल तिवारी को लगाई कड़ी फटकार, बोले- ऐसा रहा तो वोट कौन देगा?

Mirai Box Office Collection Day 10

दूसरे वीकएंड आते ही मिराय की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ गई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में 87 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आया। 9वें दिन इस फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकंड़ों के मुताबिक रविवार को मिराय को छुट्टी का फायदा मिला है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 4.01 करोड़ का कारोबार कर लिया था। देर रात तक फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 77.01 करोड़ रुपये हो गया है।

Mirai Box Office Collection Day 9: मिराय ने दूसरे शनिवार को पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया शानदार उछाल

100 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही मिराय

इससे पहले इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 65.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की स्टाकास्ट की बात करें फिल्म में जगपति बाबू और श्रिया सरन जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी ने किया है। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी शानदार कारोबार कर रही है। उत्तरी अमेरिका में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 2.5 मिलियन के पार पहुंच गया है। भारत में भी यह फिल्म 100 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रविवार को पकड़ी फुल स्पीड, इतना रहा कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...