Ahaan Panday: सैयारा के बाद पर्दे पर बड़ा धमाल मचाने जा रहे अहान पांडे, अली अब्बास जफर की फिल्म में आएंगे नजर

Table of Content

Ahaan Panday: 18 जुलाई 2025 को एक नया सितारा उभरा। इस सितारे का जेन जी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मोहित सूरी की ‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले अहान पांडे ने यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के सीईओ अक्षय विधानी और प्रेजेंटर आदित्य चोपड़ा के साथ इतिहास रच दिया। ‘सैयारा’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी बनी और अहान पांडे व अनीत पड्डा को जेन जी के भरोसेमंद टैलेंट के रूप में स्थापित कर गई। अब फैंस और इंडस्ट्री की नजरें अहान के अगले प्रोजेक्ट पर हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Collection: ‘सनी संस्कारी…’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल शुरू

यशराज की फिल्म में Ahaan Panday

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक Ahaan Panday ने आदित्य चोपड़ा के साथ अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है। इसका निर्देशन ब्लॉकबस्टर ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ फेम अली अब्बास जफर करेंगे। एक सूत्र ने बताया, “अली अब्बास जफर आदित्य चोपड़ा के साथ एक एक्शन-रोमांस फिल्म तैयार कर रहे हैं। ‘सुल्तान’ जैसे ड्रामे और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसे एक्शन में अली ने अपनी कहानी को भावनाओं से भर दिया था। अब वह अपने रोमांस और ड्रामे में वापसी करना चाहते हैं। ‘सैयारा’ में अहान की इमोशनल और ड्रामेटिक परफॉर्मेंस देखकर अली हैरान रह गए थे।”

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुनिका ने लगाई आग! भिड़ गए नेहल और बसीर

कब शुरू होगी शूटिंग

आदित्य चोपड़ा ने अली को सुझाव दिया कि Ahaan Panday को कास्ट करना सरप्राइज फैक्टर लाएगा। सूत्र ने कहा, “आदित्य मानते हैं कि ‘सैयारा’ की सक्सेस के बाद अहान का कम एक्सपोजर उनकी सबसे बड़ी ताकत है। लोग अब उनके अगले कदम को देखने के लिए उत्साहित हैं। अली और आदित्य इस अनटाइटल्ड फिल्म में अहान के एक्टिंग के नए पहलू को सामने लाएंगे। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और म्यूजिक सिटिंग्स शुरू हो गई हैं। अली और आदित्य इस प्रोजेक्ट को 2026 की पहली तिमाही में फ्लोर पर ले जाएंगे। जल्द ही अहान के लिए एक्शन वर्कशॉप्स और लुक टेस्ट्स शुरू होंगे, क्योंकि मेकर्स उन्हें ‘सैयारा’ से बिल्कुल अलग और रोमांचक लुक में पेश करना चाहते हैं।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुनिका ने लगाई आग! भिड़ गए नेहल और बसीर

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...