Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Collection: ‘सनी संस्कारी…’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल शुरू

Table of Content

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। परिवार के साथ हंसी-मजाक और प्यार की कहानी देखने की चाह रखने वाले दर्शकों के लिए यह परफेक्ट ट्रीट होने वाली है।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: जॉली एलएलबी 3 का 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला जादू या हुई फेल?

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Collection Day 1

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने फैंस को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया था। अब एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। 28 सितंबर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग के पहले दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म के लिए अब तक 13822टिकट बिक चुके हैं। 2072 शोज के लिए करीब 57.69 लाख रुपये की कमाई हुई है। ब्लॉक सीट्स को जोड़कर यह आंकड़ा 1.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह शुरुआत दिखाती है कि दशहरा वीकेंड पर फिल्म हाउसफुल जा सकती है। ट्रेलर के मजेदार डायलॉग्स और पंचलाइंस ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है।

OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

स्टारकास्ट और कहानी का जादू

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है, इससे पहले वह ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में वरुण के साथ काम कर चुके हैं। यह दोनों की एक ससाथ तीसरी फिल्म है। वरुण धवन (सनी) और जान्हवी कपूर (तुलसी) की ताजा जोड़ी के साथ रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे सितारे फिल्म को और मजेदार बनाने की कोशिश करेंगे। यह एक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार, नोक-झोंक और फैमिली ड्रामा का तड़का है। गाने पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं।

कांतारा चैप्टर 1 से टक्कर

हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती मिलने वाली है। उसी दिन ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी रिलीज हो रही है। इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कन्नड़ में इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही 4 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिर भी ‘सनी संस्कारी’ की फैमिली अपील और हल्का-फुल्का अंदाज इसे हिंदी बेल्ट में मजबूत बनाता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...