Ahaan Panday Birthday: अहान पांडे ने अपने जन्मदिन पर किया कुछ ऐसा, जानकर तारीफ करेंगे आप

Table of Content

Ahaan Panday Birthday: जेन-जी के दिलों पर राज करने वाले अहान पांडे आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन पार्टी-केक की जगह उनके हाथ में एक्शन ट्रेनिंग का शेड्यूल है। जी हां, यश राज फिल्म्स और अली अब्बास जफर की अगली फिल्म के लिए अहान ने आज से 60 दिन की कड़ी एक्शन तैयारी शुरू कर दी है। संयोग देखिए, ट्रेनिंग का पहला दिन की शुरुआत उनके बर्थडे से हुई है।

Haq Box Office Collection Day 11: थामा-दीवानियत से ज्यादा कमा रही हक, दे दे प्यार दे 2 के आगे भी नहीं झुकी

बर्थडे पर शुरू की कड़ी ट्रेनिंग (Ahaan Panday Birthday)

पिंकविला को एक सूत्रों ने इस बारे में बताया, “अली सर अहान को स्क्रीन पर एकदम रॉ और ब्रूटल एक्शन हीरो बनाना चाहते हैं। इसके लिए लगातार 60 दिन से ज्यादा की ट्रेनिंग होगी। बर्थडे पर भी कोई छुट्टी नहीं। अहान पूरे जोश में हैं।”अली अब्बास जफर खुद अहान की तैयारी को गाइड कर रहे हैं। मार्शल आर्ट्स, जिम वर्कआउट, स्टंट रिहर्सल समेत हर तरह की ट्रेनिंग होगी। अली ने टाइगर श्रॉफ और सलमान खान को भी धमाकेदार एक्शन अवतार दिए थे। अब वो अहान के साथ कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की। सूत्र ने कहा, “जब फिल्म का पहला लुक आएगा तब सबके होश उड़ जाएंगे।”

Varanasi Star Cast Fees: ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली महेश बाबू-राजामौली से ज्यादा फीस!

सैयारा ने मचाया था धमाल

पिछले साल ही अहान ने डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से धमाल मचा दिया था। 560 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट बन चुकी है। उनके डेब्यू को तो ऋतिक रोशन के ‘कहो ना प्यार है’ से भी कंपेयर किया गया था। अब दूसरी फिल्म में अहान एक्शन-रोमांस के डबल डोज में नजर आएंगे। मार्च 2026 से फिल्म की शूटिंग यूके में शुरू होगी। फैंस पहले से ही उनकी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: ‘दे दे प्यार दे 2’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? यहां जानें

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...