संजय मिश्रा-महिमा चौधरी की Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi का पहला लुक जारी, इस दिन आएगा हंसी का तूफान

Table of Content

Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi First Look: साल के आखिरी हफ्ते में एक धमाकेदार कॉमेडी फिल्म आने वाली है। संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का पहला लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर देखते ही लोगों की हंसी छूट रही है। इसमें संजय मिश्रा दूल्हे के लिबास में शर्मा रहे हैं। वहीं, महिमा चौधरी उनके साथ खड़ी मुस्कुरा रही हैं।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: ‘दे दे प्यार दे 2’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? यहां जानें

फिल्म का पहला लुक आउट (Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi First Look)

फिल्म की कहानी एक मिडिल-एज शख्स दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें कॉमेडी, इमोशन और फैमिली ड्रामा का पूरा मसाला है। संजय मिश्रा दुर्लभ प्रसाद बनेंगे, जबकि महिमा चौधरी उनकी नई-नवेली दुल्हन के रोल में दिखेंगी। साथ में नजर आएंगे व्योम और पल्लक लालवानी।

Varanasi Teaser Event में नाराज दिखे SS Rajamouli, बोले- सब व्यर्थ हो गया

कॉमेडी से भरपूर होगी फिल्म

फिल्म के निर्देशक सिद्धांत राज सिंह है। फिल्म को एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन बना रहे हैं। इसके को-प्रोड्यूसर रामित ठाकुर है। नेशनवाइड रिलीज और मार्केटिंग का जिम्मा रेडआई स्टूडियो के पास है। ये एकशा एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। पहला लुक देखकर लग रहा है कि ये एकदम देसी, मजेदार और दिल छू लेने वाली कॉमेडी होगी।

Varanasi: राजामौली की फिल्म में धांसू किरदार निभाएंगे Mahesh Babu, फिल्म का नाम भी हुआ तय

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

संजय मिश्रा तो कॉमेडी के बादशाह हैं और महिमा चौधरी सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फैंस पहले से उत्साहित हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर 2025 को थिएटर में पहुंचेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल दिखा पाएगी या नहीं।

Ajay Devgn 2025 Report Card: मुश्किलों भरा रहा अजय के लिए यह साल, एक हिट, दो फ्लॉप, एक की हालत खस्ता

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...