Varanasi Star Cast Fees: ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली महेश बाबू-राजामौली से ज्यादा फीस!

Table of Content

Varanasi Star Cast Fees: एसएस राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वाराणसी’ सुर्खियों में है। फिल्म का टाइटल एनाउंसमेंट वीडियो देखकर फैंस की उत्सुकता बढ़ चुकी है। अब सितारों की फीस की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं कि किस कलाकार ने इस फिल्म के लिए कितना मेहनताना लिया है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: ‘दे दे प्यार दे 2’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? यहां जानें

प्रियंको को मिले ‘झोलाभर’ रुपये (Varanasi Star Cast Fees)

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा जोनास इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये लिए हैं। इससे वह बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के बाद किसी भारतीय फिल्म का हिस्सा बनी हैं।

Haq Box Office Collection Day 10: ‘हक’ ने ‘दे दे प्यार दे 2’ को दिखाईं आखेंं, जानें 10वें दिन का कलेक्शन

महेश बाबू और राजामौली की कितनी फीस? (Varanasi Star Cast Fees)

रिपोर्ट के अनुसार सुपरस्टार महेश बाबू और निर्देशक राजामौली ने फिक्स सैलरी छोड़ दी है। दोनों ने प्रोड्यूसर्स से 40-40% प्रॉफिट शेयरिंग की डील की है। मतलब, उनकी कमाई फिल्म के मुनाफे पर निर्भर करेगी। अगर फिल्म हिट हुई तो दोनों की झोली भर जाएगी। ये रिस्की लेकिन स्मार्ट कदम है। इस हिसाब से कहा जा सकता है कि फिलहाल फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस प्रियंका चोपड़ा को ही अब तक दी गई है।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अच्छी या बुरी? ‘दे दे प्यार दे 2’ की तीसरे दिन की कैसी रही कमाई

कहां खर्च हुए इतने ज्यादा पैसे

पृथ्वीराज सुकुमारन की फीस पर अभी कोई पक्की खबर नहीं। रिपोर्ट्स में उनका जिक्र तक नहीं। फिल्म का कुल बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ये भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि यह ‘बाहुबली’, ‘आरआरआर’ और आने वाली ‘रामायण’ को पीछे छोड़ देगी। बजट के बड़े हिस्से हाई-लेवल VFX, विदेशी लोकेशन्स पर शूटिंग, भव्य सेट पर खर्च किए जा रहे हैं।

फिल्म में इन किरदारों में दिखेंगे सितारे

फिल्म में महेश ‘रुद्र’ बने हैं। वहीं, प्रियंका ‘मंदाकिनी’ और पृथ्वीराज विलेन ‘कुंभा’ के रोल में हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इतना बजट जोखिम भरा है, लेकिन राजामौली का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है। ‘आरआरआर’ ने 1200 करोड़ कमाए थे। अगर ‘वाराणसी’ चली, तो नया इतिहास बनेगा। फिल्म की रिलीज 2027 में संभावित है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...