18 Years of Welcome: वेलकम के 18 साल पूरे, अनिल कपूर ने साझा किया फिरोज खान से जुड़ा मजेदार किस्सा

Table of Content

18 Years of Welcome: बॉलीवुड की सबसे मजेदार कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘वेलकम’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कैटरीना कैफ और मल्लिका शेरावत जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 21 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई थी। अब इसे पूरे 18 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर दिल छूने वाली पोस्ट शेयर की और दिवंगत एक्टर फिरोज खान को श्रद्धांजलि दी।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 10: 2025 की सुपर डिजास्टर बनी किस किसको प्यार करूं 2

वेलकम के 18 साल पूरे (18 Years of Welcome)

फिल्म में फिरोज खान ने आरडीएक्स का रोल प्ले किया था, जो एक डॉन था। उन्होंने इस किरादर में कॉमेडी का तड़का लगाकर इसे बेहद यादगार बना दिया था। उनके डायलॉग्स और स्टाइल आज भी मीम्स में जिंदा हैं। अनिल कपूर ने फिरोज खान के साथ पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “18 साल वेलकम के। यह पोस्ट फिरोज खान साहब के लिए है। वेलकम बिना आरडीएक्स के अधूरी थी, ठीक वैसे ही जैसे मिस्टर इंडिया बिना मोगैंबो के। दोनों किरदार अमर हैं।”

Dhurandhar पर Dhruv Rathee का हमला, Aditya Dhar पर लगाए गंभीर आरोप

अनिल कपूर ने साझा किया मजेदार किस्सा

एक दूसरी पोस्ट में अनिल ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के पुराने दिन याद किए। उन्होंने लिखा, “स्क्रिप्ट सुनते समय मुझे लगा कि यह कैसे चलेगी। कई जगह लगता था कि पिक्चर यहां रुक जाएगी। लेकिन अनीस भाई (डायरेक्टर अनीस बाज्मी) ने कहा, चिंता मत करो, फिरोज साहब फिल्म को उठा लेंगे। और सच में उन्होंने फिल्म उठा ली। आरडीएक्स ने पूरी फिल्म को नई ऊंचाई दी। यह फिल्म, यह किरदार, यह पागलपन और जादू सब कुछ कमाल का था।” ‘वेलकम’ आज कल्ट क्लासिक बन चुकी है। इसके सीन मीम्स की दुनिया में छाए रहते हैं। फिल्म की सीक्वल ‘वेलकम बैक’ भी आई, लेकिन ओरिजिनल का जादू अलग ही है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...