Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 4: ‘अवतार 3’ मंडे टेस्ट में हुई फेल, जानें कलेक्शन

Table of Content

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 4: अवतार फायर एंड ऐश मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी फिल्म ने कुछ खास उछाल दर्ज नहीं किया था। अब सोमवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। आइए जानते हैं कि अवतार 3 ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

18 Years of Welcome: वेलकम के 18 साल पूरे, अनिल कपूर ने साझा किया फिरोज खान से जुड़ा मजेदार किस्सा

चौथे दिन का हाल (Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 4)

अवतार 3 सोमवार के इम्तिहान में इस बार पूरी तरह फेल नजर आई। सैकनिल्क के मुताबिक चौथे दिन इस फिल्म ने 6.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 73.96 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड तक ही यह फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच सकेगी।

Toxic से Kiara Advani का धमाकेदार फर्स्ट लुक आया सामने, नादिया के रोल में लग रहीं कमाल

कब तक पहुंचेगी 100 करोड़ी क्लब में?

अवतार 3 की कमाई पर सबसे बड़ा असर धुरंधर ने डाला है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसा तूफान खड़ा किया है कि हर फिल्म इसके आगे फीकी नजर आ रही है। अब तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर के सामने टिक पाती है या नहीं।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 10: 2025 की सुपर डिजास्टर बनी किस किसको प्यार करूं 2

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...