120 Bahadur Box Office Collection Day 1: ‘120 बहादुर’ ने पहले दिन दिखाई धमक, जानें कलेक्शन

Table of Content

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड में इस हफ्ते दो बिल्कुल अलग तरह की फिल्में टकरा रही हैं। एक तरफ ग्रैंड स्केल पर बनी कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 है, जिसे पूरे देश में हजारों स्क्रीन्स मिली हैं। दूसरी तरफ रजनीश घई के निर्देशन में बनी 120 बहादुर सिर्फ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इतनी कम स्क्रीन्स के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन सुबह के शोज में दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है।

Mastiii 4 Box Office Collection Day 1: ‘मस्ती 4’ पहले दिन ही धड़ाम से गिरी, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन

120 Bahadur को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं

फरहान अख्तर इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह एक आर्मी बैकड्रॉप वाली इमोशनल और प्रेरक कहानी है, जिसमें मेजर शैतान सिंह और उनकी 120 जवानों की 1962 की लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसकी सच्चाई और सादगी है। रिलीज से पहले ही कई दिग्गज कलाकारों और क्रिटिक्स ने इसे सराहा है। वहीं, आम दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया भी बेहद सकारात्मक है। लोग थिएटर से निकलकर भावुक हो रहे हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ शुरू हो चुका है।

Sonu Nigam: AI का चमत्कार, सोनू निगम ने कश्मीर में रफी साहब के साथ गाया गाना!

पहले दिन कितना रहा कलेक्शन? (120 Bahadur Box Office Collection Day 1)

कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार केआंकड़ों में फिल्म ने करीब 2.16 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और बेहतर होने की उम्मीद है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ इसी तरह मजबूत रहा तो शनिवार-रविवार यानी वीकएंड पर फिल्म अच्छी छलांग लगा सकती है। कई जानकार तो पहले दिन के कुल कलेक्शन का अनुमान 2 से 3 करोड़ के बीच लगा रहे हैं, जो इतनी कम स्क्रीन्स के लिहाज से बहुत बड़ी बात होगी।

Bigg Boss 19: Farrhana Bhatt ने गाकर सबको चौंकाया, अमाल-अरमान के साथ घर में गूंजी सुरीली आवाज!

मेकर्स को कंटेंट पर पूरा भरोसा

फिल्म के निर्माता और निर्देशक शुरू से कहते आए हैं कि वे संख्या से ज्यादा कंटेंट पर भरोसा कर रहे हैं। उनका मानना है कि सच्ची कहानी और दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खुद खींचकर लाएंगी। अब असली इम्तिहान वीकएंड का है। अगर शनिवार और रविवार को ऑक्यूपेंसी बढ़ी तो 120 बहादुर साबित कर देगी कि अच्छी फिल्म को हजारों स्क्रीन्स की जरूरत नहीं होती।

Vivek Oberoi on Shah Rukh Khan: “कौन शाहरुख खान?”, भावनाओं में बहकर ये क्या बोल गए विवेक ओबेरॉय

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...