Karate Kid Legends: ट्रेलर लॉन्च पर छा गए युग देवगन, बोले- एक ही दिन में सिंघम बनाओगे क्या?

Table of Content

Karate Kid Legends: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ के हिंदी ट्रेलर में अपनी आवाज देकर धमाल मचा दिया है। यह पहला मौका है जब पिता-पुत्र की जोड़ी ने किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम किया है। इस फिल्म के साथ ही युग देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार शुरुआत करने जा रहे हैं।

Yug Devgan: इस फिल्म से धमाल मचाएंगे अजय देवगन के लाडले, पिता भी देंगे बेटे का पूरा साथ

ट्रेलर लॉन्च पर छा गए युग देवगन

बुधवार (14 मई) को मुंबई में Karate Kid Legends के हिंदी ट्रेलर लॉन्च का भव्य आयोजन हुआ। इस इवेंट में युग देवगन पूरी तरह छा गए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह ट्रेलर का मजेदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, “एक ही दिन में सिंघम बनाओगे क्या?” यह डायलॉग ट्रेलर का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है। लॉन्च के दौरान युग से सभी ने इस डायलॉग को दोबारा बोलने की गुजारिश की। युग ने बिना हिचके उसी जोश और स्टाइल में डायलॉग बोला, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हंस पड़ा। खुद अजय देवगन भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बेटे के लिए अजय देवगन ने कही ये बात

इवेंट में जब अजय से सवाल किया गया कि क्या उनका बेटा युग अब ‘सिंघम’ बन चुका है या अभी बन रहा है? इस पर अजय ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए कहा, “कोई किसी को सिंघम नहीं बनाता। असली सिंघम तो बस ऊपर वाला बनाता है।”

Karate Kid Legends: अजय देवगन और युग देवगन की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘कराटे किड लेजेंड्स’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Karate Kid Legends का हिंदी ट्रेलर केवल युग की वजह से ही नहीं, बल्कि अजय देवगन की गहरी और प्रभावशाली आवाज की वजह से खूब वाहवाही बटोर रहा है। इस ट्रेलर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है। ‘कराटे किड लेजेंड्स’ 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...