John Cena की दिल छूने वाली पोस्ट, Shah Rukh Khan को बताया ‘दुनिया के लिए इंस्पिरेशन’

Table of Content

WWE Superstar John Cena: हॉलीवुड के सुपरस्टार और डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज जॉन सीना ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लिए एक ऐसा मैसेज शेयर किया जिसे पढ़कर हर फैन की खुशी की ठिकाना नहीं रहा। यह सब तब शुरू हुआ जब शाहरुख ने अपने ‘आस्क एसआरके’ सेशन में जॉन की तारीफ की।

Chand Mera Dil की रिलीज डेट का एलान, अनन्या-लक्ष्य की रोमांटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर लगाएगी आग

WWE Superstar John Cena ने की तारीफ

सीना ने लिखा, “आपका दयालु स्वभाव और बातचीत कभी नहीं भूलूंगा” जॉन ने शाहरुख की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “आपका दयालु स्वभाव और हमारी बातचीत को कभी नहीं भूल सकता। आप मुझे और दुनियाभर के आपके फैंस को लगातार प्रेरणा देते हैं। धन्यवाद।”यह मैसेज आते ही वायरल हो गया। दोनों की ही जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Varun Dhawan की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार एलान, इस दिन होगी रिलीज

अनंत अंबानी की शादी में हुई थी पहली मुलाकात

शाहरुख और जॉन की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हुई थी। उसी शादी की एक फोटो जब फैंस ने साझा की तो शाहरुख जॉन की तारीफ करने से खुद को रोक न सके। उन्होंने लिखा, “वो रॉकस्टार हैं। बहुत विनम्र और दयालु।”

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11: ‘दीवानियत’ ने 11वें दिन दोनों हाथों से बटोरे पैसे

किंग में नजर आएंगे शाहरुख

वर्क फ्रंट की बात करेें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख के जन्मदिन पर इस फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट जारी किया जा सकता है।

Bigg Boss 19: जिस स्वेटर के लिए Tanya Mittal और Malti Chahar लड़ रहीं, वो अमाल का है ही नहीं

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...