Varun Dhawan की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार एलान, इस दिन होगी रिलीज

Table of Content

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड के हीरो वरुण धवन अब प्यार और हंसी के रंग में रंगने को तैयार हैं। पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही उनकी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट आखिरकार फिक्स हो गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 9: दीवानियत की दीवानी हुई जनता, 9वें दिन किया धांसू कारोबार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रिलीज डेट का एलान

ताजा अपडेट के अनुसाार यह मजेदार रोमांटिक कॉमेडी 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। पहले अप्रैल में आने वाली यह फिल्म अब थोड़ी देरी से दर्शकों के बीच पहुंचेगी, ताकि शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पर पूरा ध्यान दिया जा सके। डेविड-वरुण की जोड़ी फिर से प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के साथ मिलकर काम कर रही है। इसे पहले डेविड और रमेश की पुरानी जोड़ी कई सुपरहिट कॉमेडी दे चुकी है। इनमें ‘जुड़वां’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। अब ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वे फिर से हंसी-मजाक का तड़का लगाने वाले हैं।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11: ‘दीवानियत’ ने 11वें दिन दोनों हाथों से बटोरे पैसे

दिल को छूने की कोशिश करेगी फिल्म

रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का यह कॉकटेल दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ दिल छूने की पूरी कोशिश करेगी। फिल्म की स्टाकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण धवन लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी इसमें नजर आने वाली हैं। इसके अलावा मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, राकेश बेदी, अली असगर, कुब्ब्रा सैत और राजेश कुमार जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है।

Bigg Boss 19: जिस स्वेटर के लिए Tanya Mittal और Malti Chahar लड़ रहीं, वो अमाल का है ही नहीं

गाने से प्रेरित है फिल्म का नाम

वरुण की पिछली फिल्मों ‘बेबी जॉन’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के बाद यह उनकी एक और रोमांटिक फिल्म है। डेविड धवन की पुरानी हिट ‘बीवी नंबर 1’ के गाने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से इंस्पायर्ड टाइटल ही फिल्म को नॉस्टैल्जिया देता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...