Where is Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद कहां हैं अक्षय खन्ना?

Table of Content

Where is Akshaye Khanna: धुरंधर रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में हर तरफ अक्षय खन्ना का नाम गूंज रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अक्षय के रहमान डकैत वाले किरदार की हर कोई तारीफ कर रहा है। क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक, सब कह रहे हैं कि अक्षय ने विलेन को इतना रियल और डरावना बना दिया कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोग उन्हें ढूंढ रहे हैं। लेकिन अक्षय खन्ना कहां हैं? तो इसका जवाब हमारे पास है।

बिग बॉस 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने उठाया बड़ा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

कहां हैं अक्षय खन्ना (Where is Akshaye Khanna)

दरअसल, अक्षय खन्ना हमेशा की तरह चुपचाप सादगी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अलीबाग में नया बंगला खरीदा है। महाराष्ट्र के इस खूबसूरत कोस्टल एरिया में उनका नया घर है। यहां उन्होंने पारंपरिक वास्तु शांति पूजा करवाई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वह पंडितों के साथ शांतिपूर्वक पूजा में शामिल हैं। मंत्रों की आवाज गूंज रही है। कोई दिखावा नहीं, बस सादगी।

Border 2 Teaser Review: ‘सरहद पर तारा है तो 1000 करोड़ पक्का’, अमीषा पटेल ने किया ‘बॉर्डर 2’ के टीजर का रिव्यू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivam Guruji (@shivam_mhatre_guruji)

इन फिल्मों में जल्द आएंगे नजर

अक्षय हमेशा से प्राइवेट लाइफ जीते आए हैं। पर्सनल बातें शेयर करना पसंद नहीं। इसलिए यह वीडियो फैंस के लिए स्पेशल है। पूजा में सिर्फ करीबी लोग थे। नई जगह की एनर्जी को पॉजिटिव बनाने की यह पूजा उन्होंने पूरी श्रद्धा से निभाई। धुरंधर की सफलता के बाद भी अक्षय कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही दृश्यम 3 और भागम भाग 2 में नजर आने वाले हैं। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

Border 2: ‘संदेशे आते हैं’ गाना खास अंदाज में होगा लॉन्च, जानिए क्या है मेकर्स की तैयारी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...