Border 2 Teaser Review: ‘सरहद पर तारा है तो 1000 करोड़ पक्का’, अमीषा पटेल ने किया ‘बॉर्डर 2’ के टीजर का रिव्यू

Table of Content

Border 2 Teaser Review: बॉलीवुड में इन दिनों बॉर्डर 2 की धूम है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब अमीषा पटेल ने भी इस टीजर को देखकर इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर साझा किा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। गदर 2 की सकीना ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके सनी देओल की जोरदार तारीफ की।

Border 2: ‘संदेशे आते हैं’ गाना खास अंदाज में होगा लॉन्च, जानिए क्या है मेकर्स की तैयारी

अमीषा ने किया रिव्यू (Border 2 Teaser Review)

अमीषा ने लिखा, “बॉर्डर 2 का टीजर देखा… अगर सरहद पर तारा है तो बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ पक्का है।” दरअसल, गदर 2 में सनी देओल का किरदार तारा सिंह था। उस फिल्म में अमीषा उनके साथ लीड रोल में थीं। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Border 2 Teaser: लाहौर तक गुंजेगी ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़, फिल्म का दमदार टीजर हुआ रिलीज

सेना की वर्दी में दिखेंगे सनी देओल

अमीषा का यह पोस्ट देखकर फैंस खुश हो गए। वे मानते हैं कि सनी देओल की देशभक्ति वाली फिल्में हमेशा हिट होती हैं। बॉर्डर 2 में सनी फिर से सेना की वर्दी में नजर आएंगे। टीजर में उनका दमदार लुक सबको पसंद आ रहा है। साथ ही, उनके डायलॉग की भी खूब चर्चा हो रही है।

O Romeo में हुई इन सितारों की एंट्री, दिलचस्प हुई फिल्म की स्टारकास्ट

Border 2 Teaser लॉन्च पर सनी हुए भावुक

फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसमें सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं। हाल ही में इस फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट में सनी अपने दमदार संवाद से दहाड़ते नजर आए। इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए। उनकी आंखों में आंसू को वहां मौजद कैमरों ने कैद कर लिया।

Nitish Kumar के हिजब हटाने के वीडियो पर Zaira Wasim का फूटा गुस्सा, बोलीं- बिना शर्त मांगनी चाहिए माफी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...