Thug Life Box Office Collection ने पहले दिन मचाई धूम

Table of Content

Thug Life Box Office Collection: निर्देशक मणिरत्नम और अभिनेता कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में शानदार एंट्री की है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। यह तमिल गैंगस्टर एक्शन ड्रामा दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह का कारण बना है।

Thug Life X Review: ‘ठग लाइफ’ रिलीज, लोगों को कैसी लगी मणिरत्नम और कमल हासन की फिल्म

हर घंटे बदल रहे कमाई के आंकड़े

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक Thug Life ने पहले दिन सभी भाषाओं में भारत में लगभग 17 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। ये कमाई के आंकड़े अभी शुरुआती हैं  फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे यह देश के हर कोने के दर्शकों तक पहुंच रही है। हालांकि, कर्नाटक में रिलीज पर विवाद के कारण कमाई पर कुछ असर पड़ सकता है।

Kamal Haasan: ‘इसने मुझे झकझोर कर रख दिया है’, बेंगलुरु भगदड़ में हुई मौतों पर कमल हासन ने जताया दुख

क्यों खास है ‘ठग लाइफ’?

Thug Life मणिरत्नम और कमल हासन की 38 साल बाद की दूसरी साझा पेशकश है। इससे पहले दोनोंं साल 1987 की आइकॉनिक फिल्म ‘नायकन’ में साथ काम कर चुके हैं। ठग लाइफ में कमल हासन और सिलम्बरासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में उनके साथ तृशा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नासर और अली फजल जैसे सितारे भी नजर आए हैं। ए आर रहमान का दिल को छूने वाला संगीत, रवि के चंद्रन की शानदार सिनेमैटोग्राफी और ए श्रीकर प्रसाद की बारीक एडिटिंग ने फिल्म को और भी खास बना दिया है।

Thug Life: ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर संकट के बादल, कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट में लगाई गुहार

थिएटरों में दिखी भीड़

पहले शो के बाद से ही सोशल मीडिया, खासकर एक्स पर, फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रशंसकों ने Thug Life में कमल हासन और सिलम्बरासन के दमदार अभिनय की तारीफ की है, जबकि मणिरत्नम की कहानी और ए.आर. रहमान के संगीत को ‘रोमांचक’ और ‘जादुई’ बताया है। तमिलनाडु में थिएटरों में पहले दिन जबरदस्त भीड़ देखी गई, जहां प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर था।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...