The Raja Saab Trailer: हंसी, एक्शन और रहस्य से भरपूर द राजा साब का ट्रेलर रिलीज

Table of Content

The Raja Saab Trailer: प्रभास के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर आज यानी 29 सितंबर 2025 को शाम 6 बजे रिलीज हो गया। मारुति के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी का ट्रेलर देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। तीन मिनट 30 सेकंड का यह ट्रेलर हंसी, रोमांस, रहस्य और हॉरर का ऐसा कॉकटेल है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Collection: ‘सनी संस्कारी…’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल शुरू

The Raja Saab Trailer ने मचाया तहलका

The Raja Saab Trailer ट्रेलर ने साफ कर दिया कि प्रभास का जलवा फिर से बॉक्स ऑफिस पर छाने वाला है। ट्रेलर की शुरुआत प्रभास के मजेदार कॉमेडी सीन से होती है, जहां उनका बिंदास अंदाज दर्शकों को हंसाता है। हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, माहौल रहस्यमयी और डरावना हो जाता है। फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार की तिकड़ी प्रभास के साथ रोमांस का तड़का लगाती नजर आएगी है। वहीं, संजय दत्त का विलेन अवतार रोंगटे खड़े कर देने वाला है। विजुअल इफेक्ट्स और थमन के धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक ने ट्रेलर को अलग लेवल पर पहुंचा देता है। पीपल मीडिया फैक्ट्री के इस मेगा-बजट प्रोजेक्ट में वीएफएक्स का कमाल सिनेमाघरों में जादू बिखेरेगा।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुनिका ने लगाई आग! भिड़ गए नेहल और बसीर

कल्कि 2 में जल्द नजर आएंगे प्रभास

प्रभास की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया था। अब ‘द राजा साब’ में उनका नया अवतार फैंस को बेकरार कर रहा है। यह पैन-इंडिया फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। प्रभास जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ और नाग अश्विन की ‘कल्कि 2’ में भी नजर आएंगे।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: जॉली एलएलबी 3 का 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला जादू या हुई फेल?

फैंस हुए उत्साहित

सोशल मीडिया पर ट्रेलर को देखकर फैंस का जोश सातवें आसमान पर है। अभिनेता के चाहने वालों का मानना है कि प्रभास की टक्कर संजय दत्त के साथ जोरदार होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि हॉरर कॉमेडी के इस दौर में प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...