The Bengal Files Teaser: ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर रिलीज, मिथुन चक्रवर्ती की दमदार झलक, आदिवि शेष ने की तारीफ

Table of Content

The Bengal Files Teaser: निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म द बंगाल फाइल्स का टीजर 12 जून 2025 को रिलीज हो गया है। इस टीजर को निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। टीजर के साथ उन्होंने लिखा, “द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स के निर्माताओं की ओर से प्रस्तुत है द बंगाल फाइल्स। अगर कश्मीर ने आपको झकझोरा, तो बंगाल आपको सिहरन देगा।”

कब रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को देखकर साउथ के सुपरस्टार आदिवि शेष ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) का टीजर दर्शकों को एक गहरे और भावनात्मक सफर की झलक दिखाता है। टीजर में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक बुजुर्ग और थके हुए किरदार में नजर आते हैं।

आदिवि शेष की तारीफ

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता आदिवि शेष ने टीजर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बेहद दिलचस्प टीजर। संगीत का चयन भी बहुत कलात्मक है। एक और सफलता की ओर अग्रसर होने के लिए बधाई।” उनकी इस तारीफ ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) से पहले विवेक अग्निहोत्री की द ताशकंद फाइल्स (2019) और द कश्मीर फाइल्स (2022) दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी हैं। यह फिल्म 1940 के दशक में अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा, खासकर डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगों पर आधारित है।

फिल्म में मौजूद हैं ये सितारे

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, गोविंद नामदेव और सिमरत कौर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और तेज नारायण अग्रवाल द्वारा निर्मित है। पहले यह फिल्म द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर के नाम से जानी जा रही थी, लेकिन जनता की मांग पर इसका नाम बदलकर द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ (The Bengal Files) कर दिया गया। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी, जिसका पहला हिस्सा 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगा।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...